गुरुवार को आईपीएल 2019 का 35 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई इंडियंस ने यह मैच 40 रनों से जीत लिया। एक समय दिल्ली की टीम काफी अच्छी लय में नजर आ रही थी। मगर उसके बाद टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। जिसके कारण दिल्ली कैपिटल मैच हार गई।
मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने 22 गेंदों पर 30 रन क्विंटन डी कॉक ने 27 गेंदों पर 35 रन सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर 26 रन और कुणाल पांड्या ने 26 गेंदों पर 37 रन बनाए। वहीं टीम का स्कोर 168 रन तक ले जाने में आखिरी के औवरों में हार्दिक पांड्या की 15 गेंदों पर 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी बहुत काम आई। दिल्ली की तरफ से कभी चोरा बाढ़ आने दो जबकि अमित मिश्रा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही और टीम का स्कोर 49 रन पर पहुंचा तब जाकर टीम का पहला विकेट गिरा। शिखर धवन 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 59 रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा। जब पृथ्वी शा 24 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार चल पड़ा और टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा स्कोर नहीं बना सका। अक्षर पटेल ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए। मगर उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने में काफी नहीं रही। मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।
इस मैच से पहले दोनों टीमों ने 8-8 मैच खेले थे। जिसमें दोनों टीमों को 5 जीत मिली थी। दोनों टीमें द्वारा खेले गए इस नौवें मैच में मुंबई इंडियंस ने अपना छठा मैच जीता। जबकि दिल्ली कैपिटल्स अभी तक पांच मैच की जीत पाई है। इसके साथ ही मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

