अगर आप भी Skype यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है दरअसल, 2003 में लोन्च हुआ Skype जिसने लोगों के ऑनलाइन बातचीत करने के तरीके को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वो अब 5 मई 2025 से पूरे तरीके से बंद होने वाला है, बता दें माइक्रोसॉफ्ट ने इसे 2011 में 8.5 बिलियन डॉलर में खरीदा था और अब इसे बंद करने की घोषणा कर दी है। इसके पीछे की वजह कोविड बताया जा रहा है, कोविड-19 महामारी के दौरान जूम और टीम्स जैसे नए वीडियो प्लेटफार्मों ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की, जबकि स्काइप पहले से ही कमजोर पड़ चुका था। इसलिए, माइक्रोसॉफ्ट स्काइप को बंद करके टीम्स को आगे बढ़ा रहा है, जो अब उनका मुख्य संचार एप बन गया है।
मई 2025 से माइक्रोसॉफ्ट का SKYPE होगा बंद