गर्मागर्म गाजर का हलवा बनाएं इस आसान तरीके से और सर्दियों का भरपूर मजा ले

सर्दियों का मौसम करीब करीब शुरू हो चुका है। इस मौसम में आमतौर पर हर किसी को गाजर का हलवा खाना बेहद पसंद होता है। मगर इसे बनाना बड़ा झंझट का काम है। इसलिए हम आपको गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका बताने वाले है। तो इस आसान तरीके से गर्मागर्म गाजर का हलवा बनाएं और सर्दियों का मजा ले। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

गर्मागर्म गाजर का हलवा बनाएं

गर्मागर्म गाजर का हलवा बनाएं इस आसान तरीके से

गाजर.. एक किलो

चीनी.. एक कप, ड्राई फ्रूट्स.. एक कप

खोया.. दो कप, देसी घी.. दो कप

दूध.. तीन कप, किशमिश.. 1/4 कप

विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धो कर कद्दूकस कर लीजिये। इसके बाद एक कड़ाई में देसी घी डाल कर गर्म करे। फिर इसमें दूध और चीनी डाल दे और इसे दो मिनट के लिए पकने दे।

2. अब इसमें खोया और ड्राई फ्रूट्स डाल कर दो मिनट के लिए और पकने दे। बता दे कि करीब पच्चीस से तीस मिनट तक इसको धीमी आंच पर पकाना है। ऐसे में जब गाजर के हलवे का रंग बदलने लगे, तब समझ ले कि यह पक चुका है।

3. इसके बाद गैस को बंद कर दीजिये और इस बात का ध्यान रखे को गाजर के हलवे को तीस मिनट तक धीमी आंच पर रख कर ही पकाना है। वरना यह जल भी सकता है। बस अब आपका गर्म गर्म गाजर का हलवा तैयार है।

गौरतलब है कि अगर आप गाजर का हलवा ज्यादा लोगों के लिए बनाना चाहते है, तो आप सामग्री को बढ़ा सकते है। जी हां चीजों की क्वांटिटी बढ़ा कर आपको इसी विधि से गाजर का हलवा बनाना है। तो अगर आप घर पर इस हलवे का स्वाद चखना चाहते है, तो इस आसान तरीके से गर्मागर्म गाजर का हलवा बनाएं और खूब एन्जॉय करे। दोस्तों आपको गाजर का हलवा कैसा लगता है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
गर्मागर्म गाजर का हलवा बनाएं इस आसान तरीके से और सर्दियों का भरपूर मजा ले  Youth Express
Article Name
गर्मागर्म गाजर का हलवा बनाएं इस आसान तरीके से और सर्दियों का भरपूर मजा ले Youth Express
Description
सर्दियों का मौसम करीब करीब शुरू हो चुका है। इस मौसम में आमतौर पर हर किसी को गाजर का हलवा खाना बेहद पसंद होता है। मगर इसे बनाना बड़ा झंझट का काम है। इसलिए हम आपको गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका बताने वाले है। तो इस आसान तरीके से गर्मागर्म गाजर का हलवा बनाएं और सर्दियों का मजा ले। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER