फिर से एक बार माधुरी दीक्षित आपको अपनी मोहक सुंदरता से दीवाना बनाने बड़े परदे पे आ रही हैं, जी हाँ हम बात कर रहे हैं कलंक के नए पोस्टर की जिसमे माधुरी दीक्षित बहार बेगम के रूप में नज़र आ रही हैं। बहार बेगम कलंक फिल्म में उनके किरदार का नाम है। अप्रैल में अभिषेक वर्मन की कलंक स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में, माधुरी दीक्षित की पीरियड ड्रामा का एक नया पोस्टर ऑनलाइन जारी किया गया है।तीन दशकों से अपने करियर में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने शानदार प्रदर्शन और सुंदरता के साथ हमें कई बार लुभाया है।
कलंक फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जिसे 40 के दशक में सेट किया गया है और अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित किया गया है। हाल ही में फिल्म से माधुरी का एक नया पोस्ट ऑनलाइन जारी किया गया है,जिसे काफी लोगो ने देखा और सराहा भी।
जानिए कैसा है माधुरी दीक्षित का कलंक फिल्म में लुक
कलंक में 51 वर्षीय अभिनेत्री बहार बेगम का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर में माधुरी का रीगल अवतार देखने को मिलेगा। वह सिल्वर कढ़ाई और उसी रंग के दुपट्टे के साथ वाइन रंग का मखमली कुर्ता पहने हुई दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्टर को साझा करते हुए, माधुरी ने लिखा, ” मुझे बहोत अच्छा महसूस हो रहा है के मुझे एक रहस्यमय और मंत्रमुग्ध कर देने वाला पात्र निभाने का मौका मिला।”
शुरुआत में, श्रीदेवी को फिल्म में बहार बेगम की भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन उनके दुखद निधन के बाद, माधुरी को उनकी जगह लिया गया । मीडिया के साथ बातचीत में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, माधुरी ने पहले कहा था कि देवदास जैसी अन्य फिल्मों में उन्होंने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई है, पर ये भूमिका उन सब से बहुत अलग है। माधुरी के अलावा, पीरियड ड्रामा में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कलंक का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।
एंटरटेनमेंट से जुडी और भी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

