रविवार का दिन टी 20 क्रिकेट में बेहद खाश दिन रहा। रविवार को टी20 क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने खास उपलब्धि हासिल की। क्रिकेट मैच के एक ओवर की छह गेंद पर छह छक्के लगाने वाले कार्टर दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल टी20 , भारत के युवराज सिंह के नाम लगातार छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। आज भी जब भी 6 गेंदों पर छह छक्के का नाम आता है तो तुरंत युवराज सिंह का नाम सबके जेहन में आ जाता है। हालांकि यह कारनामा कार्टर ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नहीं किया है।
कार्टर का कारनामा
Earlier today, Leo Carter went berserk and became the 4th batsmen to hit 6️⃣ sixes in an over in a T20 game! 🔥
The #KKRAdmin wants you to name the other 3️⃣ batsmen who have achieved this feat! 😬
GO _________ pic.twitter.com/0udFaGvu3t
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 5, 2020
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में कैंटरबरी टीम की तरफ से खेलते हुए यह कमाल कर दिखाया। लियो ने नॉर्दर्न नाइट्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के जमाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
डेवसिच के ओवर में लगाए छ छक्के
कार्टर ने नाइट्स की टीम के स्पिन गेंदबाज एंटन डेवसिच के एक ही ओवर में छह लगातार छक्के लगाए। यह मैच के पारी का 16 वा ओवर था।
भारतीय स्टार युवराज सिंह के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के युवराज सिंह ने साल 2007 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छह गेंद पर छह छक्के लगाए थे। युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह गेंद पर छह छक्के लगाए थे।
एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
एक ओवर और छह छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों कि लिस्ट में शामिल होने वाले कॉर्टर दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। वेस्टइंडीज दिग्गज गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री और ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के रॉस विटिली और अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्ला जजई के नाम यह खास उपलब्धि दर्ज है।
कैंटरबरी ने दर्ज की बड़ी जीत
इस मैच में कैंटरबरी की टीम नॉर्दर्न नाइट्स द्वारा दिए गए 220 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। कार्टर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंद पर 70 रन की आतिशी पारी खेली। लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर उन्होंने टीम को 7 गेंद रहते ही 7 विकेट से जीत दिलाई।
