लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल इस नई खूबी को करेंगे शामिल, क्या कनेक्शन है इसका शेन वार्न से

लेग स्पिनर यजुवेंद्र भारतीय टीम के लेग स्पिनर यजुवेंद्र  ने अपने खेल में एक बेहद दिलचस्प बात जोड़ने के प्रयासों में है। खाश बात यह है कि यह कोई नई बॉलिंग एक्शन नहीं है । जी हां लेग स्पिनर यजुवेंद्र अपनी चार तरह की डिलिवरीज से खुश हैं। वह इन्हीं को और मारक बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अगर उन्हें अपनी बोलिंग में कुछ और जोड़ना है तो वह है महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का ऐटिट्यूड।

लेग स्पिनर यजुवेंद्र का बयान

चहल ने एक बातचीत में कहा, ‘मेरे आदर्श शेन वॉर्न हैं और मुझे उनका ऐटिट्यूड बेहद पसंद है। जब वह बोलिंग करते थे तो किसी भी बैट्समैन से डरते नहीं थे। उनका कॉन्फिडेंस मुझे काफी अच्छा लगता था। किसी भी पिच पर गेंद टर्न कराने की उनकी क्षमता का भी मैं कायल हूं। मैं अपनी बोलिंग में उनकी तरह की ही निर्भीकता जोड़ना चाहता हूं।’

‘जूटर’ के लिए नहीं प्रयासरत है

महान स्पिनर गेंदबाज शेन वॉर्न अपनी एक खास तरह की गेंद जूटर के लिए मशहूर थे। तो क्या चहल अपने आदर्श की वह गेंद अपने अस्त्रों में जोड़ना चाहते हैं? चहल कहते हैं, ‘मैंने एक बार जूटर डालने की कोशिश की थी लेकिन उसमें सफल नहीं हो सका। मैं अपनी चार डिलिवरीज से ही खुश हैं और इन्हीं पर लगातार काम करता हूं। इनको और भी बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं। गुगली, लेग ब्रेक, फ्लिपर और टॉप स्पिन पर ही मेरा सारा ध्यान होता है। मुझे फिलहाल जूटर की जरूरत नहीं।’

आईए जानते हैं क्या होता है जूटर

जूटर पर शेन वॉर्न को महारथ हासिल थी। यह ऐसी गेंद होती है जिसमें बहुत कम या बिलकुल ही स्पिन नहीं होता। गेंदबाज (विशेषकर लेग स्पिनर) के ऐक्शन में कोई खास बदलाव नहीं नजर आता। इस गेंद के पीछे आइडिया बल्लेबाज को सिम्पलिसिटी से कन्फ्यूज करना होता है। बल्लेबाज गेंद को टर्न के लिए खेलता है और गेंद सीधी निकल जाती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER