KXIP Vs DC के बीच खेला गया आइपीएल 2020 का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का नतीजा सुपर ओवर में हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने मैन ऑफ द मैच रहे मार्क्स स्टोइनिस के आतिशी अर्धशतक के चलते 8 विकेट के नुक़सान पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया ज़बाब में पंजाब की टीम भी 157 रन ही बना पाई और मैच टाई हो गया। पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली।
स्कोर बराबर होने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से किया गया। दिल्ली की तरफ से कगिसो रबादा ने पंजाब को महज 2 रन पर ऑलआउट (सुपर ओवर में दो बल्लेबाज आउट होने पर टीम ऑलआउट मानी जाती है) कर दिया।
दिल्ली की पारी, धवन व पृथ्वी शॉ ने किया निराश ,
शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत की। धवन की गलती से टीम को पहला झटका लगा। शॉट लगाने के बाद धवन आगे की तरफ दौड़ गए लेकिन पृथ्वी ने उनको वापस भेज दिया। क्रीज में लौटने से पहले ही केएल राहुल ने उनको शून्य पर रन आउट कर दिया। इसके बाद बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पृथ्वी शॉ भी 5 रन के स्कोर पर क्रिस जॉर्डन को कैच दे बैठे। टीम को तीसरा झटका शिमरोन हेटमायर के रूप में लगा।
मध्यक्रम बल्लेबाजो ने खेली मजबूत पारी , मार्कस स्तायनिस बने मैन ऑफ द मैच
टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिषभ पंत ने 29 गेंदों पर 31 रन की अच्छी पारी खेली, वहीं कप्तान श्रेयस भी लय में थे, लेकिन उन्हें 39 रन बनाए। मार्कस स्टॉयनिस ने 53 रन की शानदार पारी खेली ।
Marcus Stoinis is adjudged the Man of the Match for his brilliant display with the bat and that FINAL over with the ball.#Dream11IPL #DCvKXIP pic.twitter.com/EoW7tH4Fzy
— IndianPremierLeague (@IPL) September 20, 2020
पंजाब की तरफ से मो. शमी ने तीन, शेल्डन कॉर्टरेल ने दो जबकि रवि बिश्नोई ने एक विकेट लिए।
मयंक की पारी ने पंजाब की कराई वापसी
पंजाब को कप्तान केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की और पहले विकेट के लिए मयंक के साथ मिलकर 30 रन की साझेदारी की, लेकिन उन्हें 21 रन पर मोहित शर्मा ने बोल्ड आउट कर दिया । शुरुआत में धीमी पारी खेल रहे मयंक अग्रवाल ने 60 गेंद पर 89 रन की पारी खेलकर पंजाब की टीम को वापसी कराई। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। मयंक के आउट होने के बाद ही मैच टाई हो गई और सुपर ओवर में टीम को हार मिली।
KXIP vs DC प्लेयिंग इलेवन
पंजाब की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर) मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, क्रिस जॉर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि विशनोई, मोहम्मद शमी
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर) शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, एनरिच नॉर्त्जे, मोहित शर्मा
