घर को साफ सुथरा और काम को आसान बनाने के लिए हम सभी अलग-अलग प्रकार के आइटम्स का इस्तेमाल करते हैं। पहले जहां नल के नीचे हाथ धुला जाता है, तो वहीं पानी ज्यादा न फैले और उसे साफ करने में आसानी हो इसके लिए लोगों ने अपने किचन से लेकर बाथरूम और आंगन में सिंक और वाशबेसिन का इस्तेमाल करते हैं।
खास बात
अब ऐसे में हम सभी के घरों में सिंक और वाशबेसिन देखने को मिल जाता है। कहने तो हम सभी इसका इस्तेमाल दिन- भर में 4-5 बार तो करते ही हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि पानी निकलने वाले छेद के अलावा किनारे पर एक होल बना होता है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा कि आखिर इसका क्या काम होता है। इस लेख में हम आपको इस होल के बारे में बताने जा रहे हैं।
वॉश बेसिन के ऊपर क्यों बनाया जाता है होल
होटल से लेकर घर में इस्तेमाल होने वाले सिंक में नल के ठीक नीचे एक छेद बना होता है, जिसका आकार बीच में बने होल से बड़ा होता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इसे क्यों बनाया जाता है। इसका काम क्या हो सकता है। ऐसा क्योंकि आमतौर पर शायद ही हम लोगों ने कभी इस्तेमाल किया है।
लगती है एल शेप पाइप में
अगर आपने गौर किया हो तो किचन सिंक में इस प्रकार का होल कम दिखाई देता है। ऐसा इसलिए क्यों किचन और बाथरूम के पाइप लॉक डिजाइन में काफी फर्क होता है। अधिकतर किचन सिंक में पाइप सीधी लगती हैं वहीं बाथरूम वॉश बेसिन में एल शेप में पाइप लगती है।