सर्दियों आ चुकी हैं और अब आपको अपनी त्वचा का ज़्यादा ध्यान रखना होगा। सर्दियों के दौरान अपनी त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड और कोमल रखना एक स्वस्थ त्वचा को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। लंबे समय में, यह उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। जब आप नियमित रूप से मॉइस्चराइज़र और क्रीम लगा रहे होंगे, तब भी आपकी त्वचा निर्जलित हो सकती है। इससे बचने के लिए, इस मौसम में अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए इन उपयोगी टिप्स का पालन करें।
खुद को हर वक़्त हाइड्रेटेड कैसे रहें- ज़रूर पढ़िए
जानिये कैसे रखें सर्दियों के दौरान अपनी त्वचा को हाइड्रेट
1.खूब पानी पिए :
जब सर्दियों की बात आती है, तो हम बहुत सारे गर्म पेय पीते हैं और सबसे आवश्यक पेय को भूल जाया करते हैं, जो की पानी है। इसलिए, यह सर्दियों में सुनिश्चित करें कि आप बहुत सारा पानी पिएं। यह आपको आंतरिक रूप से हाइड्रेटेड रहने में मदद करेगा। ज़्यादा गर्म पानी पीने से भी बचे क्यों की ये जल्दी आपके गले को सूखा देता है।
2.गर्म पानी से बचें:
गर्म पानी से स्नान करना आपको गर्म रख सकता है लेकिन यह बालों और त्वचा से नमी को भी छीन सकता है। हम जानते हैं कि गर्म पानी से स्नान आराम और सुखदायक हो सकता है, लेकिन त्वचा के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। इससे बचने के लिए गुनगुने पानी से स्नान करें। इसके अलावा, त्वचा का ध्यान रखते हुए नौरीशिंग साबुन और शैम्पू को चुनें।
हर लड़की के पर्स में होनी चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स
3.विटामिन सी:
अपने आहार में विटामिन सी का सेवन बढ़ाएं। यह कोलेजन के शरीर के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है, एक प्रोटीन जो त्वचा को बनाए रखता है। यह त्वचा को दृढ़ रखने में मदद करता है और झुर्रियों से भी बचाता है।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर





