कैटरीना कैफ ने आलिया भट्ट से जुड़ा किया खुलासा

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितनी तेजी से रिश्ते बनते हैं उतनी ही तेजी से उन में दरार आना शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे करके रिश्ता ही खत्म हो जाता है। ऐसी एक नहीं ना जाने कितने रिश्ते होंगे लेकिन इन सब में से एक रिश्ता आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ का भी है। हाल ही में कैटरीना कैफ ने अरबाज खान की चैट शो में आलिया भट्ट से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

https://youtu.be/hQFQGG2y03I

 

जैसा कि पूरा बॉलीवुड जानता था कि आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ कितनी अच्छी दोस्ती थीं और दोनों का रिश्ता भी बहुत गहरा था। अक्सर यह दोनों एक साथ अपने वर्क आउट वीडियोस अपनी फोटोस सोशल मीडिया पर अपडेट कर अपने रिश्ते की मिसाल देती थी लेकिन जब से आलिया भट्ट ने कैटरीना कैफ के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को डेट करना शुरू किया तब से इन दोनों के रिश्ते में दरार भी आना शुरू हो गई थी। जब अरबाज ने कैटरीना को आलिया और उनका वर्क आउट वीडियो दिखाया तो आलिया कैटरीना भावुक होती हुई दिखाई पड़ी और उन्होंने जवाब दिया कि “यह तब था जब मैं और आलिया एक साथ बहुत ट्रेनिंग करते थे। हम अभी भी कभी-कभी साथ वर्कआउट करते हैं, हम इस दौरान एक साथ अधिक प्रशिक्षण लेते थे।”

कैटरीना कैफ से जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि “जब मैंने इसके बारे में सोचा तो मुझे लगा जो डेटिंग कर रहा था, मुझे नहीं लगता मुझे कि उसे इस बारें में एक दूसरे से कुछ भी शेयर करने की जरूरत हैं। तो उस समीकरण को क्यों बदलना चाहिए। मैं आपको कुछ बहुत जरूरी बात बताऊंगी। एक निश्चित चीज पहले से ही एक निश्चित तरीके से खेल रही है। इस पर मेरी प्रतिक्रिया से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहां बैठकर गुस्सा और कड़वाहट महसूस कर सकती हूं। मैं खुद को दुखी कर सकती हूं या मैं इस बात पर विचार कर सकती हूं कि मैं कितनी दुखी क्यों हूं, जबकी इससे किसी और को कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए इसके बजाय मैं खुद पर रखे बोझ को हल्का कर सकती हूं और ये कह सकती हूं कि मुझे खुशी और शांति से रहने दो और जो मेरे लिए है और मेरे साथ हैं, वो मेरा साथ निभाएंगे।”

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER