अगर हम टीवी सीरियल कसौटी ज़िन्दगी के 2 की बात करे तो इस सीरियल में आएं दिन कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। जी हां सबसे पहले तो इस सीरियल में मिस्टर बजाज की दोस्त तन्वी की एंट्री हुई। जो मिस्टर बजाज और प्रेरणा के बीच दूरियां पैदा करने का काम कर रही है। फिर इस शो में मिस्टर बजाज की बुआ की एंट्री हुई। जो इस शो में विलेन का किरदार ही निभाने वाली है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये दोनों मिल कर मिस्टर बजाज और प्रेरणा की लाइफ में जहर घोलने वाली है। बहरहाल अभी इन दोनों का किस्सा शुरू ही हुआ था कि अब जल्दी ही इस शो में मिस्टर बजाज की एक्स वाइफ की एंट्री होने की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी है।
कसौटी ज़िन्दगी के 2 में होगी मिस्टर बजाज की एक्स वाइफ की एंट्री..
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस शो में मिस्टर बजाज की एक्स वाइफ के रूप में आपको शिल्पा आनंद नजर आ सकती है। जी हां वही शिल्पा आनंद जिन्हे इससे पहले आप दिल मिल गए शो में देख चुके है। हालांकि यहाँ हैरानी की बात ये है कि अगर शिल्पा आनंद की इस शो में एंट्री हो गई, तो दर्शक किस जोड़ी को देखना ज्यादा पसंद करेंगे। दरअसल इससे पहले दिल मिल गए शो में दर्शक करण सिंह ग्रोवर और शिल्पा को एक साथ देख चुके है। इनकी जोड़ी को दर्शको ने काफी पसंद भी किया था।
खतरों के खिलाड़ी 10: कन्टेस्टनट्स शो के लिए हुए बुल्गारिया रवाना
हालांकि इस शो में मिस्टर बजाज की एक्स वाइफ अनुराग के साथ मिल कर उनसे बदला लेते हुए नजर आएंगी। इसके साथ ही इन दोनों का मकसद प्रेरणा और मिस्टर बजाज को अलग करना होगा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब इस शो में बहुत कुछ नया हो सकता है। फ़िलहाल तो कसौटी ज़िन्दगी के 2 को दिलचस्प और मजेदार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। “वैसे दोस्तों आपको ये शो कैसा लगता है ये हमें जरूर बताना।”



