रणवीर सिंह को बेबो की जादुई टिप- जानें क्या है वो ख़ास टिप

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह, आज के दौर के सबसे बेहतरीन कलाकार जिन्होंने हाल ही में दीपिका पादुकोड के साथ शादी की है एक इंटरव्यू में ये कहते हुए नज़र आए के वह “इस मिललेनियम के सबसे परफेक्ट पति होने की दिशा में काम कर रहे हैं” हाल ही में करीना कपूर के शो इश्क़ एफएम में भी वो नज़र आए।

उस शो के दौरान कई दिलचस्प बातें जानने को और सुनने को मिली। बेबो यानी करीना कपूर से एक बेहद प्यारी सलाह भी रणवीर सिंह ने प्रश्न उत्तर सेशन में मांगी। और सत्र के दौरान, रणवीर ने करीना से उनके विवाहित जीवन के बारे में बात की और एक परफेक्ट हस्बैंड बनने की टिप भी मांगी। रणवीर, जिन्होंने करीना के लिए एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया,और उनसे कुछ इस तरह सवाल किया मैंने अभी शादी की है, कृपया मुझे एक परफेक्ट पति बनने के कुछ टिप्स साझा करें।”

करीना कपूर, जो हमेशा अपने शो पर चुटीले उत्तरों के साथ आती हैं, ने रणवीर की क्वेरी को यह कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया: “वाह, रणवीर! अब आप तो ये न पूछे, क्युकी पूरा इंडिया जानता है के तुम दीपिका से कितना प्यार करते हो । आपको किसी टिप्स की ज़रूरत नहीं है।” बिल्कुल भी। जितना प्यार तुम दीपिका दीपिका पे बरसाते हो वो सबसे प्यारी चीज जिसे हर कोई देखता हैऔर सराहता भी है । ” हम करीना कपूर से पूरी तरह सहमत हैं।

इस बीच, करीना ने रणवीर से कहा के उनके पास वास्तव में उनके लिए एक “जादुई टिप” है: “लेकिन मैं आपको एक ही बार ये बताउंगी और यह टिप वास्तव में जादुई और कारगर है। करीना ने रणवीर को बताते हुआ कहा के “बस एक दूसरे को स्पेस दें, बाकी सब अपने आप सही हो जाएगा” .वाकई में हमें ये टिप अपनी आम ज़िन्दगी में भी अपनानी चाहिए।
इससे पहले, रणवीर ने मुंबई में सिम्बा के ट्रेलर लॉन्च पर यह सस्वीकार किया था के : “मैंने इस मिललेनियम के प्रेमी’ होने का खिताब तो हासिल कर लिया है। अब मैं इस मिललेनियम का परफेक्ट पति होने की दिशा में काम कर रहा हूं,”। बाद में, दीपिका की नई लॉन्च की गई वेबसाइट पर एक खुले पत्र में, रणवीर ने खुद को “दुनिया का सबसे गर्वित पति” बताया और कहा कि “दीपिका मेरे जीवन में सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं जिनसे मैं मिला हूं।”

छह साल की डेटिंग के बाद शादी करने वाले रणवीर और दीपिका अक्सर इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर मनमोहक टिप्पणियों के साथ अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER