कमर्शियली तौर पर इस दिन रिलीज़ होगा Jio GigaFiber और GigaTV

Jio GigaFiber

जिओ मोबाइल की दुनिया से उभरते हुए  मार्केट में अपने कई नए प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को उतर दिया ही| हाल ही में जिओ ने केबल टीवी नेटवर्क्स को भी अपने अंडर लिया है| बता दे अब कंपनी अपना Jio GigaFiber और GigaTV लांच करने जा रही है | Jio GigaFiber और GigaTV की घोषणा पिछले साल Reliance Industries के एनुअल AGM मीटिंग में की गई थी।

GigaFiber को भारत के कुछ शहरों में बीटा ट्रायल के तौर पर रोल आउट किया जा चुका है। इसमें यूजर्स को फ्री डाटा का लाभ दिया जा रहा है। पिछले साल घोषणा होने के बाद से अब तक इन सेवाओं को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। इन सेवाओं को फिलहाल प्रिव्यू मोड के तौर पर रोल आउट किया गया है। इस साल अगस्त में होने वाले एनुअल मीटिंग में इन सेवाओं को व्यवसायिक तौर पर रोल आउट किया जा सकता है।

 GigaFiber और GigaTV  के प्लान

अगर इन दोनों के प्लान के बारे में बात करे तो Jio GigaFiber के बेस प्लान को Jio Triple Play कहा जा सकता है। इसमें यूजर्स को 100GB कम्प्लीमेंटरी डाटा 50Mbps की स्पीड से दी जा सकती है। इस प्लान को Rs 600 की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस प्लान के अलावा एक और Rs 1,000 का प्लान लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से ब्राडबैंड डाटा ऑफर किया जा सकता है।

वही Jio GigaTV में यूजर्स को 600 टीवी चैनल्स ऑफर किए जा सकते हैं। Jio GigaTV भी फाइबर नेटवर्क टेक्नोलॉजी पर काम करेगा जो कि यूजर्स को एक हाई डिफिनिशन टीवी व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। इन सर्विस के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ ही फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी ऑफर किया जा सकता है।

इस दिन लांच होगा Jio GigaFiber

जिओ अपने हर डिवाइस  को इवेंट ऑर्गनिज़  कर के लांच करता है| इस साल Reliance Industries की एनुअल AGM मीटिंग 12 अगस्त को होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से , इन दोनों सेवाओं को उस दिन कमर्शियली लॉन्च किया जा सकता है। Jio GigaFiber के अलावा Jio GigaTV के जरिए Reliance टीवी सेक्टर में भी उतर सकता है। जिओ गीगा टीवी को जिओ गीगाफाइबर के साथ मंथली सब्सक्रिप्शन पैकेज के तौर पर रोल आउट किया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स को फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी दिया जा सकता है।

वैसे अभी कम्पनी ने इसके लांच को ले कर कोई  हिंट नहीं दी है|उम्मीद किया जा रहा  है की इससे कमर्शियली लांच 12 अगस्त को कर सकती है|

देश दुनिया और तकनीक़ से  जुड़ी  लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.

Summary
कमर्शियली तौर पर रिलीज़ होगा Jio GigaFiber और GigaTV-Youth Express
Article Name
कमर्शियली तौर पर रिलीज़ होगा Jio GigaFiber और GigaTV-Youth Express
Description
कंपनी अपना Jio GigaFiber और GigaTV लांच करने जा रही है | Jio GigaFiber और GigaTV की घोषणा पिछले साल Reliance Industries के एनुअल AGM मीटिंग में की गई थी। 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER