आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, ऐसे कर सकते है पता

आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही

इसमें कोई शक नहीं कि अगर हमारी मर्जी के बिना कोई दूसरा व्यक्ति हमारी बातें सुनने की कोशिश करे तो हमें बिलकुल अच्छा नहीं लगता। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपकी कॉल रिकॉर्ड कर ले, तो आपको कैसा लगेगा। हालांकि कई बार हमारी कॉल इस तरह से रिकॉर्ड हो जाती है कि हमें भी पता नहीं चलता। इसलिए अगर आप ये जानना चाहते है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, तो इसके लिए हम आपको बेहतरीन तरीके बताने वाले है।

आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही

आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं इस तरह से करे पता.. 

बता दे कि भारत के साथ साथ बाकी अन्य कई देशों में भी बिना इजाजत के कॉल रिकॉर्ड करना लीगल नहीं माना जाता। हालांकि जब सरकारी एजेन्सिया खुद आपके साथ ऐसा कर रही हो, तो ऐसी हालत में पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। गौरतलब है कि सरकारी एजेन्सिया आमतौर पर टेलीकॉम कंपनियों की मदद से कॉल रिकॉर्ड करती है। जिसके कारण कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में आपको भी पता नहीं चलता। हालांकि फिर भी इस दौरान आप कई चीजों का ध्यान रख सकते है।

1. सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि अगर कॉल करने के कुछ सेकण्ड्स या मिनट बाद आपको बीप की आवाज सुनाई दे, तो समझ ले कि कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है।

2. इसके इलावा अगर आपके फोन में अजीबोगरीब तरह के टेक्स्ट मैसेज आते है। जो आपको समझ नहीं आते। तो ऐसे में भी आपको सावधान रहना चाहिए।

3. बता दे कि अगर आपके फोन में कॉल रिकॉर्डिंग या स्पाई एप मौजूद हो तो फोन शट डाउन होने में काफी वक्त लगाता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन के सबसे ऊपर के पैनल पर अगर आपको बिना किसी जरूरत के माइक आइकॉन दिखे, तो समझ ले कि आपकी कॉल रिकॉर्ड की जा सकती है।

4. गौरतलब है कि अगर आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे और फोन पर कोई नोटिफिकेशन भी न आएं, लेकिन फिर भी आपके फोन की स्क्रीन ऑन हो जाएँ। तो समझ ले कोई दूसरा व्यक्ति आपके फोन की जासूसी कर रहा है। बहरहाल इन तरीको से आप पता कर सकते है, कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं। बता दे कि कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर आपको हमेशा सावधान रहना चाहिए।

Summary
आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, ऐसे कर सकते है पता  Youth Express
Article Name
आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, ऐसे कर सकते है पता Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि अगर हमारी मर्जी के बिना कोई दूसरा व्यक्ति हमारी बातें सुनने की कोशिश करे तो हमें बिलकुल अच्छा नहीं लगता। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपकी कॉल रिकॉर्ड कर ले, तो आपको कैसा लगेगा। हालांकि कई बार हमारी कॉल इस तरह से रिकॉर्ड हो जाती है कि हमें भी पता नहीं चलता। इसलिए अगर आप ये जानना चाहते है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, तो इसके लिए हम आपको बेहतरीन तरीके बताने वाले है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER