इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के बुधवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सीएसके की टीम 168 रनों के लक्ष्य का भी पीछा नहीं कर सकी। मैच के बाद सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि टीम ने क्यों इस मैच को गंवा दिया। उन्होंने बताया कि टीम ने कहां-कहां इस मैच में गलतियां की। आईपीएल के मौजूदा सीजन में धोनी की टीम छह में से चार मैच गंवा चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इस मैच में बल्ले से योगदान नहीं दे पाए, पर वह बतौर विकेटकीपर इस लीग में इतिहास रचने में कामयाब हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने पा लिया अपने जीवन का प्यार, जा रही शादी के बंधन में बंधने
इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी ने सबसे ज्यादा 104 कैच पकड़े हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा। इस मैच से पहले तक आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर दिनेश कार्तिक थे। दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे अब तक आईपीएल में 103 कैच पकड़े हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विकेट के पीछे 100 कैच लपकने का करिश्मा किया था। धोनी और कार्तिक दो ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर विकेटकीपर आईपीएल में 100 से ज्यादा कैच पकड़े हैं।
बल्लेबाजी नहीं चली महेंद्र सिंह धोनी की
धोनी हालांकि केकेआर के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह से नाकाम रहे। धोनी उस वक्त बल्लेबाजी करने आए थे जब टीम को 47 गेंद में जीत के लिए 69 रन की दरकार थी। लेकिन धोनी 12 गेंद पर सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने।
केकेआर की टीम ने आखिरी ओवर्स में जबरदस्त कमबैक किया। केकेआर ने सीएसके की टीम को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन पर ही रोक दिया और 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
