ये तो सब को मालूम है कि वर्ल्ड कप 2019 का खुमार लोगो के सर चढ़ कर बोल रहा है और जब से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराया है, तब से न केवल भारतीय टीम का बल्कि लोगो का जोश भी दोगुना हो चुका है। मगर अब बात है भारत v/s पाकिस्तान के मैच की, जिसमे ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान की टीम को कितनी बुरी तरह से हराती है।
भारत v/s पाकिस्तान..
हालांकि पाकिस्तान के लिए भारतीय टीम के सामने टिकना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान की टीम को उनका जोश दिखाने का एक मौका तो जरूर मिलना चाहिए। ताकि आगे चल कर उन्हें ये कहने का मौका न मिले कि भारतीय टीम खेलने से पहले ही उनसे डर गई। जी हां पाकिस्तानी टीम को डर तो बहुत लग रहा है कि कही इस बार वर्ल्ड कप 2019 की ट्रॉफी भारतीय टीम ही न ले जाएँ।
वर्ल्ड कप 2019..
वैसे भी भारत v/s पाकिस्तान के इस मैच में जीत किसकी होगी और हार किसकी होगी, ये तो सब को पहले से ही मालूम है। तो ऐसे में पाकिस्तान वाली का हौंसला बढ़ाने के लिए हम उन्हें झूठी तसल्ली तो दे ही सकते है। अब जाहिर सी बात है कि जिस टीम में धोनी और कोहली जैसे धुआंधार बल्लेबाज और उनके फौलादी खिलाडी हो, उस टीम के सामने टिकना जरा नहीं बल्कि बेहद मुश्किल है। इसलिए हम तो पाकिस्तान की टीम से यही कहना चाहते है, कि मैच के बाद से नहीं बल्कि अभी से अपनी वापसी की तैयारी करना शुरू कर दीजिये और अगर हो सके तो अपने लिए थोड़ी सी दुआ भी मांग लीजिये। वो कहते है न कि जब अल्लाह मेहरबान तो गधा पहलवान।
अब सोलह जून को क्रिकेट के खेल के मैदान में क्या क्या होगा, ये तो आपको मैच देखने के बाद ही पता चलेगा। इसलिए भूल कर भी इस मैच को देखना मत भूलियेगा।


