भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच इंटरनैशनल टी-20 सीरीज का बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच शुरू होने का निर्धारित समय शाम 7 बजे था। वहीं टॉस के लिए छह बजकर 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। लगातार बारिश के बीच मैच अधिकारियों ने काफी इंतजार किया। परंतु बारिश ना रुकते देख अधिकारियों ने लगभग सात बजकर 45 मिनट पर मैच रद्द करने का फैसला किया।
अगला मुकाबला
दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 18 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। जबकि तीसरा और सीरीज का अंतिम मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में होगा। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी https://twitter.com/BCCI/status/1173241746362261505?s=19
दर्शकों से भरा था स्टेडियम
स्टेडियम हालांकि इस मुकाबले के लिए खचाखच भरा हुआ था और इस मैच के रद्द होने से निश्चित तौर पर दर्शक निराश हुए होंगे। दोपहर से ही धर्मशाला में तेज बारिश शुरू हो गई थी। शाम पांच बजकर 30 मिनट तक इसमें कुछ कमी आई। जिससे दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को मैच होने की उम्मीद बंधी। एचपीसीए स्टेडियम में मैदानकर्मी मैच शुरू कराने के लिए प्रयास कर रहे थे। लेकिन इसके बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई जिसके कारण आधिकारिक मुकाबले के लिए कम से कम पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं हो पाया। और अंततः अधिकारियों ने मैच को रद्द कर दिया।
टी-20 विश्व कप के तैयारी के लिए भारत के पास तीन महीने का समय
हाल ही में कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 की जीत दर्ज की है। भारतीय टीम अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत की थी। इस जीत ने कुछ हद्द तक वनडे वर्ल्ड कप की निराशा को दूर किया था। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का सही कॉम्बिनेशन तैयार करने की मुहिम में कप्तान कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए लगभग 20 मैच बचे हैं। जिसमें से पहला मुकाबला रद हो गया है।
कभी नहीं जीता है भारत टी-20 मुकाबला इस टीम के खिलाफ
भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम रेकॉर्ड काफी खराब है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर अब तक कभी हरा नहीं पाया है। 2015 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 की होम सीरीज खेली थी। जहां उसे 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 3 मैचों की सीरीज का एक मैच रद्द हो गया था। वहीं भारत में साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत कहीं ज्यादा है। यहां उसने 6 मैच खेले हैं, जबकि 4 में जीत दर्ज की है।
पिछले टी-20काबले में भारत को करना पड़ा था हार से संतोष
भारतीय टीम ने इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका के साथ 2 अक्टूबर 2015 को मैच खेला था। परंतु भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अफ्रीकी टीम ने भारतीयों को 7 विकेट से मात दी थी। पुराने रिकॉर्ड को सुधारने का यह अच्छा मौका था, वेस्ट इंडीज से जीत कर भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा था।
स्पोर्ट्स से जुड़े अन्य खबरों के लिए यूथ एक्सप्रेस को लाइक करें
