बता दे कि पूर्व क्रिकेटर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके श्रीसंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां अगर खबरों की माने तो हाल ही में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के घर काफी ज्यादा आग लग गई थी। यहाँ तक कि जब ये हादसा हुआ तब श्रीसंत की पत्नी और बच्चे तथा उनका एक घरेलू नौकर घर में ही मौजूद थे। गौरतलब है कि श्रीसंत के केरला में स्थित इडापल्ली वाले घर में आग लग गई थी। हालांकि यह आग बीते शनिवार को लगी थी। मगर फिर भी आग इतनी भयानक थी, कि श्रीसंत को अपनी पत्नी और बच्चो को बचाने के लिए घर के सभी शीशे तोड़ने पड़े। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस आग के कारण उनके घर का एक कमरा और अंदर पड़ा काफी कीमती सामान भी पूरी तरह से राख हो गया।
पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के घर लगी आग..
बहरहाल आग लगने के फ़ौरन बाद ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मगर इस पूरी प्रक्रिया में भी इतना ज्यादा समय लग गया कि आग पूरे घर में फ़ैल गई। फिर जैसे तैसे करके आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। बता दे कि फायर ब्रिगेड घर में आग लगने की खबर भी पड़ोसियों द्वारा दी गई थी। दरअसल जब यह हादसा हुआ तब श्रीसंत घर में मौजूद नहीं थे। ऐसे में सबसे पहले उनके पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते हुए देखा और फिर पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया।
फ़िलहाल पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के घर में लगी आग से किसी को जान का नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन घर पूरी तरह से राख हो गया। वही अगर हम श्रीसंत के काम की बात करे तो उनका बैन अगले साल अगस्त के महीने में हट जाएगा। जिसके बाद वह अपना करियर फिर से शुरू कर सकते है। अब यूँ तो श्रीसंत कई टीवी शो और कुछ फिल्मो में नजर आ चुके है, लेकिन क्रिकेट की दुनिया में उनका काम दोबारा शुरू होगा या नहीं ये अभी कहना मुश्किल है।
क्रिकेटर से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



