कहते है कि लड़की वो पहेली है, जिसे समझना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। जी हां दरअसल लड़कियों का स्वभाव काफी सेंसेटिव सा होता है। यानि वह मन से थोड़ी भावुक होती है। इसलिए अगर हो सके तो लड़कियों के सामने कभी कोई ऐसी बात न कहे जो लड़कियों के दिल में चुभ जाएँ। बहरहाल आज हम आपको बताना चाहते है कि लड़कियों से बात करते समय आपको किन चार बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
लड़कियों के दिल में..
सबसे पहली बात तो ये कि अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है, तो उसका ईगो हर्ट करने की गलती कभी न करे। जी हां खास करके किसी दूसरे के सामने लड़की की नेगेटिव बातों को न कहे। इससे लड़की के मन को तकलीफ पहुँच सकती है। वैसे कुछ लोग या यूँ कहे कि कुछ लड़के ऐसे भी होते है, जो लड़कियों को कम समझदार समझते है और खुद को जरूरत से ज्यादा ओवरस्मार्ट मानते है। बता दे कि कभी किसी लड़की के सामने जरूरत से ज्यादा अपनी होशियारी दिखाने की कोशिश न करे। वरना इससे लड़की के दिल को काफी ठेस पहुँच सकती है।
पीरियड्स के दर्द को चुटकी भर में दूर भगाए ये घरेलु नुस्खे
कई बार ऐसा होता है कि लड़के गांव की लड़कियों और औरतो को बहन जी कह कर बुलाते है। यहाँ तक कि कई बार तो पढ़ी लिखी लड़कियों को भी बहन जी कह कर पुकारते है। हालांकि इस शब्द में कोई बुराई नहीं है, लेकिन फिर भी अगर आप किसी लड़की को इज्जत देना चाहते है तो उन्हें मैडम कह कर भी बुला सकते है। ये शब्द बोलने और सुनने में ज्यादा परफेक्ट लगता है।
गौरतलब है कि कभी किसी लड़की के सामने करैक्टर लेस शब्द का इस्तेमाल न करे, क्यूकि ये ऐसा शब्द है जिसे सुनने के बाद किसी भी लड़की को बेहद तकलीफ हो सकती है। हो सके तो लड़कियों के सामने कभी कोई ऐसी बात न कहे जो लड़कियों के दिल में चुभ जाएँ और वह बात जीवन भर के लिए उनके मन में घर कर जाएँ।


