अगर जीना चाहते है शान से, तो जीवन में ये तीन काम करने में बिलकुल शर्म महसूस न करे

अगर जीना चाहते है

कई बार ऐसा होता है कि इंसान अपने मन की झिझक के कारण जीवन में वह सब काम नहीं कर पाता, जो वह करना चाहता है। शायद यही वजह है कि अपने मन की बात न मानने के कारण अक्सर कुछ लोग जीवन में घुट घुट कर जीने लगते है। वैसे आप सच में शान से अगर जीना चाहते है और जीवन में कामयाबी हासिल करना चाहते है, तो ये तीन काम करने में कभी शर्म महसूस न करे। अब ये तीन काम कौन से है, वो तो आपको इस जानकारी को पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। सबसे पहला काम तो ये है कि अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए है या आपको किसी से पैसे लेने है, तो उससे आपका हक मांगने में जरा भी झिझक महसूस न करे।

अगर जीना चाहते है

अगर जीना चाहते है..

वो कहते है न कि आप जितना डरेंगे, दुनिया आपको उतना डराती जाएगी। अब जाहिर सी बात है कि अगर आप खुद अपने पैसे मांगने में शर्म महसूस करेंगे तो जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसके इलावा किसी भी व्यक्ति को कही भी भोजन करने में शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। जी हां अगर आप भोजन करते समय शर्म महसूस करेंगे तो यक़ीनन भूखे ही रह जायेंगे। गौरतलब है कि जब अनाज का एक भी दाना इंसान के पेट में जाता है, तब उसका मन वैसे ही शांत हो जाता है।

योग विज्ञान ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है:

इसलिए अगर आप किसी भी गरीब या अमीर के घर जाएँ तो उसके घर जा कर भोजन करने में संकोच न करे। वैसे ये तो सब जानते ही है कि इंसान अपनी बुद्धि के कारण जानवरो से ज्यादा सर्वश्रेष्ठ जीव माना जाता है। इसलिए किसी भी इंसान को जीवन में ज्ञान हासिल करने में शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। फिर भले ही वो ज्ञान आपको गुरु जी से मिले या किसी छोटे से बच्चे से, लेकिन आपको दूसरो के द्वारा दिया गया ज्ञान स्वीकार जरूर करना चाहिए।

बहरहाल आप जीवन में शान से अगर जीना चाहते है तो आपको ये तीन काम बेझिझक हो कर करने चाहिए। वैसे भी पैसा, भोजन और ज्ञान ये तीनो चीजे व्यक्ति के जीवन में काफी महत्व रखती है।

Summary
अगर जीना चाहते है शान से, तो जीवन में ये तीन काम करने में बिलकुल शर्म महसूस न करे  Youth Express
Article Name
अगर जीना चाहते है शान से, तो जीवन में ये तीन काम करने में बिलकुल शर्म महसूस न करे Youth Express
Description
कई बार ऐसा होता है कि इंसान अपने मन की झिझक के कारण जीवन में वह सब काम नहीं कर पाता, जो वह करना चाहता है। शायद यही वजह है कि अपने मन की बात न मानने के कारण अक्सर कुछ लोग जीवन में घुट घुट कर जीने लगते है। वैसे आप सच में शान से अगर जीना चाहते है और जीवन में कामयाबी हासिल करना चाहते है, तो ये तीन काम करने में कभी शर्म महसूस न करे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER