Honor 10i का नया वेरिएंट, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज

Honor 10i

मार्केट में जल्द ही Honor 10i का नया वेरिएंट आ सकता है| दरअसल, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है| Honor 10iएक Honor स्मार्टफोन को HRY-TL00T और HRY-AL00Ta मॉडल नंबर के साथ चीनी रेगुलेटर साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है।अनुमान लगाया जा रहा है यह Honor 10i है जिसे बीते महीने रूस में पेश किया गया था। रूसी मार्केट में कंपनी द्वारा  Honor 10i को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लाया गया था । लिस्ट किए गए नए  मॉडल 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं।

 

 

TENAA लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले TechAndroids द्वारा जानकारी दी गई थी। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 10i HRY-TL00T मॉडल के फीचर  रूस में लॉन्च किए गए Honor 10i वाले ही हैं। हालांकि, HRY-AL00Ta वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम हैं। स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। ये अभी  साफ़ नहीं कहा जा सकता की HRY-AL00Ta वेरिएंट कितने स्टोरेज के होंगे|

इस फोन के कीमत के बारे में अभी कोई जानकरि नहीं है|  फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रेड और ब्लू। रेड और ब्लू वेरिएंट 3डी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ हैं। लेकिन ब्लैक वेरिएंट में 3डी फिनिश तो है, लेकिन ग्रेडिएंट नहीं है।

Honor 10i के स्पेसिफिकेशन?

स्पीड की बात करे तो इसमें ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ  128 जीबी स्टोरेज है। Honor 10i में एनएफसी, फेस अनलॉक सपोर्ट, Android 9 Pie पर आधारित ईएमयूआई (EMUI) पर चलता है।

Honor 10i में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है, सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वही 32 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा है।कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हैंडसेट 4G Volte  सपोर्ट, 3,400 एमएएच बैटरी, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कई फीचर सपोर्ट शामिल है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Honor 10i का नया वेरिएंट, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज-Youth Express
Article Name
Honor 10i का नया वेरिएंट, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज-Youth Express
Description
मार्केट में जल्द ही Honor 10i का नया वेरिएंट आ सकता है| दरअसल, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER