स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के कुछ शानदार और प्रभावी घरेलु उपचार !

स्ट्रेच मार्क्स को कम

स्ट्रेच मार्क्स किसी भी उम्र के लोगों को परेशान कर सकता हैं। जब आपकी त्वचा तेज़ी से अकार बदलती है तब आपके घुटनों या बाहों के आसपास कुछ निशान पड़ जाते हैं। यह निशान ज़्यादातर गर्भावस्था या यौवन के दौरान दिखाई देते है। लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्यूंकि आज हम आपको कुछ शानदार घरेलु उपचारो के बारे में बताएंगे जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में आपकी मदद करेंगे ।

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए करें इन घरेलु उपचारो का उपयोग :

नारियल का तेल

नारियल का तेल स्ट्रेच मार्क्स को जल्दी ठीक करने में आपकी मदद करता है। रिसर्च मुताबिक नारियल के तेल में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और यह स्किन के घाव को ठीक करने में लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार माना जाता है ।

स्ट्रेच मार्क्स को कम

एलोवेरा

एलोवेरा में न केवल हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है, बल्कि यह स्किन को मुलायम भी बनाता है। एलोवेरा जेल में ग्लूकोमानन और जिबरेलिन कंपाउंड होते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को काम करने में आपकी मदद करते है ।

चीनी

त्वचा को चमक और निखार देने के लिए चीनी का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है। आप स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए चीनी में कोई भी सॉफ्टनिंग एजेंट मिला कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स को कम

कैस्टर आयल

कैस्टर ऑयल में रिकिनोइलिक एसिड पाया जाता है, जो की एक स्किन -कंडीशनिंग एजेंट होता है और यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद करता है। यह हेयर फॉल को रोकने के लिए भी बेस्ट होता है।

अंडे की सफेदी

इसमें प्रोटीन और अमीनो एसिड भारी मात्रा में पाए जाते हैं , अंडे की सफेदी त्वचा के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है । जब आप इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाते है, तो यह त्वचा को कसने के साथ निशान को हल्का करने में भी मदद करता है ।

स्ट्रेच मार्क्स को कम

हमने आपको कुछ शानदार और प्रभावी घरेलु उपचारो के बारे में बताया है , आप स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए इन प्रभावी घरेलु उपचारो का इस्तेमाल ज़रूर करें।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER