इसमें कोई शक नहीं कि आज कल बॉलीवुड में एक नयी सिंगर छाई हुई है। जिनका नाम रानू मंडल है। जी हां ये वही महिला है, जिन्हे सबसे पहले हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया। बता दे कि रानू मंडल को उनके पहले गाने की फीस भी हिमेश रेशमिया ने दी है। दरअसल रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह कोलकाता स्टेशन पर लता मंगेशकर जी का गाना गा रही थी। ऐसे में अब इसे सोशल मीडिया की ताकत कहे या रानू मंडल की आवाज का जादू, जो उन्हें स्टेशन से खींच कर बॉलीवुड तक ले गया।
हिमेश रेशमिया ने दी रानू मंडल को गाने की फीस
वही अब अगर हम उनके गाने की बात करे तो उन्होंने हिमेश रेशमिया जी के साथ एक गाना भी रिकॉर्ड कर लिया है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अब बॉलीवुड के बड़े बड़े सुपरस्टार भी रानू मंडल से अपनी फिल्म में गाना गाने को कह रहे है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो हिमेश रेशमिया ने वास्तव में इस महिला को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। बता दे कि रानू मंडल को उनके पहले गाने के लिए करीब छह से सात लाख रूपये की रकम हिमेश रेशमिया ने दी है। हालांकि रानू मंडल इन पैसो को लेने में काफी झिझक रही थी। मगर हिमेश रेशमिया जी ने उन्हें जबरदस्ती ये पैसे दे दिए।
अब जाहिर सी बात है कि जिस इंसान ने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए इतनी मेहनत की हो, उसे उसकी मेहनत का फल तो मिलना ही चाहिए। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि सुपरस्टार सलमान खान भी रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाने का मौका दे सकते है। इसके साथ ही वह अक्षय कुमार की एक फिल्म में भी गाना गा सकती है। “दोस्तों आपको रानू मंडल की फर्श से अर्श तक पहुँचने की कहानी कैसी लगी, ये हमें बताना मत भूलियेगा।”



