भारत के इन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आपका रूबरू होना आवश्यक, जानिए क्यों

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स

दुनिया में विविधता के बहुत से उदाहरण मौजूद हैं कुछ उदाहरण प्रकृति की सहायता से बने हैं तो कुछ लोगों ने अपने अथक प्रयास से रिकॉर्ड तोड़ा है। आइये जानते हैं भारत के लोगों द्वारा बनाये गए इन रोचक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में। ताकि आप गर्व से किसी के सामने भी इनमें से किसी भी रिकॉर्ड को बता कर, सामने वाले की बोलती बंद कर सकें। क्योंकि कुछ भी सोचा गया काम असंभव नहीं रह जाता है अगर आपकी लगन और सनक आपका साथ दे दे।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स

सबसे महंगा सूट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी मुलाकात के दौरान पहने गए सूट को नीलामी के दौरान 4.31 करोड़ रूपए में बेचा गया था। इस सूट को गुजरात के हीरा व्यापारी लालजी भाई तुलसीबाई पटेल द्वारा खरीदा गया था। बता दें, इस सूट को 10 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था, इसलिए इसकी नीलामी का शुरूआती मूल्य 11 लाख रुपये रखा गया था। यह पूरी दुनिया में सबसे महंगा बिकने वाला सूट होने के कारण गिनीज बुक में दर्ज कर लिया गया है।

नाक से टाइपिंग

हैदराबाद निवासी खुर्शीद हुसैन दुनिया में नाक से सबसे तेज टाइपिंग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। खुर्शीद ने 47 सेकंड्स में 103 करैक्टर टाइप किये हैं।

सबसे बड़ी रोटी

गुजरात के जामनगर में रहने वाले दगडू सेठ ने 2012 में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई है जिसका वजन 145 किलो ग्राम है।

दुनिया की सबसे छोटी महिला

नागपुर में रहने वाली दुनिया की सबसे छोटी महिला कही जाने वाली 23 वर्षीय ज्योति आमगे की ऊंचाई सिर्फ 61.95 सेंटीमीटर अथवा लगभग 2 फीट है। इससे पहले ज्योति को सबसे छोटी बालिका का ख़िताब भी मिल चुका है।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स

सबसे लंबा एकल नृत्य मैराथन

नर्तकी हेमलता द्वारा लगातार 123 घंटे और 15 मिनट तक केरल संगीत अकादमी में नृत्य पेश किया गया था जो कि एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

योग करने के लिए इकठ्ठा हुई सबसे अधिक भीड़

21 जून 2015 को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजपथ (दिल्ली) पर करीब 35,985 लोगों ने योग दिवस के मौके पर भाग लिया था जिसमे 84 देशों के भागीदारों ने भी भाग लिया था। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योग किया इसलिए यह घटना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गई है।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स

सबसे ज्यादा गाने लिखने का रिकॉर्ड

मशहूर गीतकार अनजान के बेटे समीर ने पिछले 30 सालों से फिल्मों में बहुत हिट गाने लिखे हैं। समीर ने 30 सालों के अपने फ़िल्मी सफ़र में क़रीब 650 फिल्मों में 4000 गाने लिखे हैं। किसी भी गीतकार ने अब तक इतने गाने नहीं लिखे है।

हिमाचल के कुल्लू का लोकनृत्य

26 अक्टूबर, 2015 को कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) दशहरा महोत्सव के दौरान कुल्लू घाटी में पारंपरिक वेशभूषा में सजे 10,000 पुरुष और 10,000 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। ‘बेटी है अनमोल’ संदेश के प्रसार के लिए 20,000 से अधिक लोगों ने नृत्य में हिस्सा लिया था। गिनीज बुक अधिकारियों को कार्यक्रम के बारे में सूचित किया गया था जिन्होने इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया था।

यह कुछ ऐसे अद्भुद रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें आप किसी को भी बताएंगे तो उनके दांतो तले उंगली दब जाएगी।

फिल्म सरदार उधम सिंह से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी

अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER