अगर हम लड़कियों के व्यव्हार और उनकी आदतों की बात करे तो उन्हें समझना सच में काफी मुश्किल है। वो इसलिए क्यूकि लड़कियों के जीवन में कुछ ऐसी सीक्रेट चीजें भी होती है, जिन्हें वो किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती। बहरहाल इन्ही चीजों को छुपाने के चक्कर में कई बार लड़कियों का व्यव्हार और स्वभाव काफी अजीब सा हो जाता है। बता दे कि इन सवालों का खास तौर पर लड़कियां जवाब देने में हिचकिचाती है। अब ये सवाल क्या है, वो आप खुद ही पढ़ लीजिये।
लड़कियां जवाब देने में हिचकिचाती है इन सवालों का..
1. सबसे पहले तो अगर आप किसी लड़की से उसकी उम्र के बारे में पूछेंगे तो वो आपको कभी अपनी सही उम्र नहीं बताएगी। यानि आमतौर पर लड़कियां अपनी उम्र कम ही बताती है। शायद इसलिए ताकि सामने वाले व्यक्ति को उनकी बढ़ती उम्र के बारे में पता न चल सके। फिर भले ही वह आपकी गर्लफ्रेंड क्यों न हो, लेकिन जिस हुनर के साथ लड़कियां अपनी उम्र छुपाती है, वह सच में काबिल के तारीफ है।
2. अब यूँ तो आज के समय में हर लड़की अपने फिगर का काफी ध्यान रखती है। मगर बावजूद इसके अगर आप किसी लड़की से उसका वजन पूछेंगे तो वह कभी आपको इसके बारे में सही जवाब नहीं देगी। चाहे उनका वजन कम ही क्यों न हो, लेकिन लड़कियां अपना असली वजन बताने से हमेशा कतराती है।
3. जिन लोगो को ये लगता है कि लड़कियां खुद को मेन्टेन रखने के लिए खाना नहीं खाता, तो उन लोगों को गलत लगता है। जी हां वास्तव में लड़कियां काफी फूडी होती है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि अगर आप किसी लड़की से पूछेंगे कि तुम्हें क्या खाना पसंद है, तो वह जंक फ़ूड की बजाय घास फूस से बनी चीजों का नाम लेगी। यह झूठ तो लड़कियां अक्सर बोलती ही रहती है। वैसे दोस्तों हम आपसे जानना चाहते है कि क्या इन सवालों का लड़कियां जवाब देने में हिचकिचाती है या नहीं। हमें इस बारे में अपनी राय जरूर दीजियेगा।


