सरल कुकिंग टिप्स अपनाएं और अपने काम को आसान बनाएं

अगर हम गृहिणियों की बात करे तो उनका ज्यादातर समय किचन में ही निकल जाता है। जी हां कभी खाना पकाना, तो कभी सब्जी काटना और कभी बर्तन धोने में उनका आधे से ज्यादा समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में इन सरल कुकिंग टिप्स को अपनाएं और सब का दिल आसानी से जीत ले। बता दे कि ये कुकिंग टिप्स आपके काम को काफी हद तक आसान बना देंगे। यक़ीनन हर गृहिणी को इन टिप्स के बारे में एक बार जरूर जानना चाहिए।

सरल कुकिंग टिप्स अपनाएं

सरल कुकिंग टिप्स अपनाएं और काम को आसान बनाएं.. 

1. सबसे पहले तो रोटियां बनाने के लिए आप थोड़े से पानी में थोड़ा सा दूध मिला सकते है। फिर जब आटा गूँथ जाएँ तो उसे गीले कपड़े से ढक कर रख दे। बता दे कि ऐसा करने से रोटी काफी मुलायम और सॉफ्ट बनेगी।

2. गौरतलब है कि अगर आप कोई सब्जी दही से बना रहे है, तो उसमे तब तक नमक न डाले जब तक सब्जियों में उबाल न आ जाएं। दरअसल पहले नमक डालने से सब्जियां खराब हो सकती है।

सरल कुकिंग टिप्स अपनाएं और अपने काम को आसान बनाएं

3. बता दे कि खस्ता पूरियां बनाने के लिए गेहूं के आटे में थोड़ी सी सूजी मिला दे और उसके बाद आटा गूंथे। इससे आटा जल्दी और अच्छा गूंथेगा।

4. गौरतलब है कि परांठो को टेस्टी बनाने के लिए आप गूंथे हुए आटे में उबले हुए आलू कद्दूकस कर के मिला दे।

5. वही अगर आप पूरियां अच्छी बनाना चाहते है तो बेली हुई पूरियों को बेलने के बाद दस मिनट के लिए फ्रिज में रख दे। उसके बाद इसे फ्रिज से निकाल कर तल लीजिये। ऐसा करने से तेल भी कम खराब होगा और पूरियां भी स्वादिष्ट बनेंगी।

बहरहाल इन कुकिंग टिप्स को अपनाने के बाद आपका खाना इतना अच्छा बनेगा कि हर कोई आपके हाथ का बना हुआ खाना खाने के लिए तरसेगा। तो आज से ही ये सरल कुकिंग टिप्स अपनाएं और अपनी कुकिंग को बेहतरीन बनाएं।

Summary
सरल कुकिंग टिप्स अपनाएं और अपने काम को आसान बनाएं  Youth Express
Article Name
सरल कुकिंग टिप्स अपनाएं और अपने काम को आसान बनाएं Youth Express
Description
अगर हम गृहिणियों की बात करे तो उनका ज्यादातर समय किचन में ही निकल जाता है। जी हां कभी खाना पकाना, तो कभी सब्जी काटना और कभी बर्तन धोने में उनका आधे से ज्यादा समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में इन सरल कुकिंग टिप्स को अपनाएं और सब का दिल आसानी से जीत ले। बता दे कि ये कुकिंग टिप्स आपके काम को काफी हद तक आसान बना देंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER