नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों कि की अधिसूचना जारी।

जेईई

जेईई में पहली बार सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। जेईई मेन जनवरी और अप्रैल 2019 परीक्षा के उम्मीदवार ग्यारह से पन्द्रह मार्च, 2019 के बीच वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र में ऐसी श्रेणी का उल्लेख कर सकते हैं।

एन. टी. ए. ने कहा है कि जे. ई. ई. मेन जनवरी के साथ-साथ अप्रैल 2019 की परीक्षा के उम्मीदवार, जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते होंगे, वे ही ऑनलाइन आवेदन पत्र में इसका उल्लेख कर सकेंगे। आवेदन पत्र जे. ई. ई. मेन की वेबसाइट jeemain.nic.in पर मौजूद है। आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी का प्रमाण पत्र जे. ई. ई. मेन के पोर्टल पर अपलोड नहीं करना होता है। उन्हें सिर्फ इस श्रेणी का लाभ लेने के लिए उल्लेख करने के लिए कहा गया है। जे. ई. ई. एडवांस के लिए आवेदन करते वक्त उन्हें यह प्रमाण पत्र देना होगा।

एन. टी. ए. ने कहा है कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, साथ-साथ केंद्रीय शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने के संबंध में एम. एच. आर. डी. के उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के अनुसार जे. ई. ई. मेन के जनवरी और अप्रैल के उम्मीदवारों में से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों की पहचान करना आवश्यक हो गया है। जे. ई. ई. मेन की जनवरी में हुई परीक्षा का परिणाम आ गया है। अप्रैल की परीक्षा के लिए अभी फिलहाल आवेदन चल रहा है। सात मार्च तक आवेदन की तिथि निर्धारित हुई है।

जे.ईई मेन के लिए ग्यारह से पन्द्रह मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म में ई डब्लयू एस का उल्लेख करना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिक्षण संस्थानों को ई डब्लयू एस के लिए सीटें भी बढ़ानी होंगी।

जे. ई. ई. मेन परीक्षा छे अप्रैल से बीस अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम तीस अप्रैल को जारी किया जाएगा। जे. ई. ई. मेंस कि पहली परीक्षा आठ जनवरी से बारह जनवरी तक देशभर के 467 केंद्रों में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में 8.75 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस परीक्षा में पन्द्रह स्टूडेंट्स ने सौ परसेंटाइल हासिल की थे।

जेईई मेन परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड होती है। जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। स्टूडेंट्स किसी भी एक परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।

Career से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Ritika Seth

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER