गुलशन कुमार की हत्या की पूरी कहानी एक बार जरूर पढ़े यहाँ

गुलशन कुमार की हत्या

आज हम एक ऐसी शख्सियत के बारे में आपको बताने जा रहे है जो भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन इनके गाने आज भी हमें टीवी और रेडियो पर सुनने को जरूर मिलते है। जी हां हम यहाँ टी सीरीज के निर्माता गुलशन कुमार जी की बात कर रहे है। जिन्होंने अपने जीवन में नाजाने कितने ही धार्मिक गाने गायें होंगे।

गौरतलब है कि आज हम आपको गुलशन कुमार की हत्या की पूरी कहानी से रूबरू करवाना चाहते है। दरअसल गुलशन जी ने अपने जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया था। बता दे कि गुलशन जी के पिता जी दिल्ली में फल बेचने का काम करते थे। ऐसे में अपने परिवार की मदद करने के लिए गुलशन कुमार ने महज तेईस साल की उम्र में ऑडियो कैसेट बेचने का काम शुरू कर दिया था।

गुलशन कुमार की हत्या

गुलशन कुमार की हत्या की पूरी कहानी..

बस धीरे धीरे उनका यह काम बढ़ता ही चला गया और उन्हें इस काम में खूब कामयाबी मिली। बहरहाल मुंबई पहुँचने के बाद गुलशन जी ने अपनी कम्पनी का नाम सुपर कैसेट्स से बदल कर टी सीरीज रख दिया। अब ये तो सब को मालूम ही है कि टी सीरीज ने बॉलीवुड को कितने ही बेहतरीन गाने दिए है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा गुलशन कुमार की कंपनी ने कई नए गायको को भी आगे बढ़ने का मौका दिया। जिनमे अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम, अल्का याग्निक और कुमार सानु जैसे गायको का नाम शामिल है। बता दे कि गुलशन कुमार करोड़ो में कमाने लगे थे। यहाँ तक कि सबसे ज्यादा टैक्स भी देते थे। शायद यही वजह है कि आज भी उनके नाम का भंडारा वैष्णो देवी में चलता है।

गुलशन कुमार की हत्या की पूरी कहानी

 

वही अगर हम उनकी हत्या की बात करे तो ऐसा सुनने में आया है कि अंडरवल्ड डॉन अबू सलेम ने गुलशन जी से दस करोड़ रूपये मांगे थे। मगर उन्होंने रूपये देने से मना कर दिया था। जिसके चलते अबू सलेम ने दिन दहाड़े गुलशन जी की हत्या करवा दी थी। गौरतलब है कि अबू सलेम के कहने पर शूटर राजा ने उन्हें सोलह गोलियां मारी थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा शूटर राजा ने करीब पंद्रह मिनट तक फोन को ऑन रखा था ताकि अबू सलेम, गुलशन जी की चीखे सुन सके।

विद्या सिन्हा की याद में भावुक हुए अमोल पालेकर, कहा हमेशा याद आएगी वो

 

बता दे कि यह घटना मुंबई के चेतेश्वर महादेव के मंदिर के बाहर हुई थी। हालांकि इस घटना को अब काफी समय हो गया है। मगर फिर भी गुलशन कुमार की हत्या की घटना के बारे में जानने के बाद तब हर कोई काफी डर गया था। “दोस्तों गुलशन कुमार से जुडी यह जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताईयेगा।”

 

Summary
गुलशन कुमार की हत्या की पूरी कहानी एक बार जरूर पढ़े यहाँ  | Youth Express
Article Name
गुलशन कुमार की हत्या की पूरी कहानी एक बार जरूर पढ़े यहाँ | Youth Express
Description
आज हम एक ऐसी शख्सियत के बारे में आपको बताने जा रहे है जो भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन इनके गाने आज भी हमें टीवी और रेडियो पर सुनने को जरूर मिलते है। जी हां हम यहाँ टी सीरीज के निर्माता गुलशन कुमार जी की बात कर रहे है। जिन्होंने अपने जीवन में नाजाने कितने ही धार्मिक गाने गायें होंगे। गौरतलब है कि आज हम आपको गुलशन कुमार की हत्या की पूरी कहानी से रूबरू करवाना चाहते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

One thought on “गुलशन कुमार की हत्या की पूरी कहानी एक बार जरूर पढ़े यहाँ”

  1. Milind suresh Chaugule August 21, 2019 at 8:21 AM

    Jisne bhi ye bura kam kiya hai o tada0 tadap kr mar jayenge

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER