इसमें कोई शक नहीं कि किचन में खाना बनाने में उतना समय नहीं लगता, जितना कि चॉपिंग करने में लग जाता है। यानि सब्जियों को काटने में काफी समय खराब हो जाता है। अब बिना काटे तो हम सब्जियां इस्तेमाल नहीं कर सकते। तो ऐसे में हम आपको सब्जियां काटने के आसान टिप्स बताना चाहते है। जिससे आपका कीमती समय और आपकी एनर्जी दोनों ही बचेंगे। यक़ीनन आपको ये आसान तरीके जरूर पसंद आएंगे। खास करके उन गृहिणियों को जिनका ज्यादातर समय किचन में काम करते हुए ही निकल जाता है।
सब्जियां काटने के आसान टिप्स..
1. सबसे पहले तो सब्जियां काटते समय आपको यह देख लेना चाहिए कि आप सब्जियां काटने के लिए सही चाक़ू का इस्तेमाल कर रही है या नहीं। जी हां मार्किट में कई तरह के चाक़ू मिलते है। तो ऐसे में सही चाक़ू का चुनाव करना और तेज धार वाले चाक़ू का इस्तेमाल करना ही उचित रहता है।
2. इसके इलावा चॉपिंग करते समय सब्जियों और फलों पर पहले अच्छी ग्रिप बना ले। इसके साथ ही सब्जियों को काटते समय उँगलियों को बाहर रखने की बजाय अंदर की तरफ रखे। वो इसलिए क्यूकि ऐसा करने से चोट लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
3. बता दे कि अगर आप सही तरीके से और जल्दी सब्जियों को काटने चाहते है तो पहले चॉपिंग बोर्ड पर सब्जी को रखे। उसके बाद सिंगल स्ट्रोक में सब्जी को काटने की कोशिश करे। इससे न केवल सब्जी जल्दी कटेगी बल्कि उसकी शेप भी अच्छी आएगी।
4. गौरतलब है कि सब्जियां काटते समय इस बात का ध्यान रखे कि चाक़ू की टिप हमेशा कटिंग बोर्ड पर हो। वैसे आपको बता दे कि प्रोफेशनल शेफ भी कटिंग के दौरान इसी तरह से चाक़ू को होल्ड करते है। दोस्तों सब्जियां काटने के आसान टिप्स आपको कैसे लगे, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


