यूँ तो आज के जमाने में किसी के पास भी स्मार्टफोन होना कोई बड़ी बात नहीं है। मगर यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर उस स्मार्टफोन का इस्तेमाल सावधानी से न किया जाएँ तो काफी बड़ी बात हो सकती है। जी हां अक्सर ऐसा होता है, जब फ़ोन की बैटरी खत्म हो जाती है, तब हम फ़ोन चार्जिंग पर लगा कर छोड़ देते है। यानि फोन चार्ज करते समय हमें इस बात का ध्यान नहीं रहता कि अगर फ़ोन जरूरत से ज्यादा चार्ज हो जाएँ तो यह ओवरहीट हो जाता है। जिसके कारण किसी की जान भी जा सकती है। इसलिए आज हम आपको बताना चाहते है कि आपको अपना फ़ोन चार्जिंग पर लगाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
फोन चार्ज करते समय..
सबसे पहले तो अपने स्मार्टफोन को किसी ऐसी जगह पर रख कर चार्ज करे जहाँ कोई भी जलने वाला सामान न पड़ा हो। इसके इलावा चार्जिंग के समय फ़ोन को किसी दराज में या तकिए के नीचे न रखे। वो इसलिए क्यूकि इससे फ़ोन में गर्मी पैदा हो सकती है। गौरतलब है कि फ़ोन को सूरज की रौशनी या आग की गर्मी से दूर रख कर ही चार्ज करे। यानि फ़ोन को ज्यादा तापमान में न रखे। इससे यह गर्म हो कर फट भी सकता है। बता दे कि अगर आपके फ़ोन में बैटरी से संबंधित कोई परेशानी हो तो अपने फोन को ऑथराइज़्ड सर्विस सेण्टर पर ही दे।
इंटेल का मोबाइल मॉडेम बिजनेस एप्पल ने ख़रीदा-जाने इंटेल की कीमत
इसके साथ ही फ़ोन का बैक कवर और केस चार्जिंग के समय निकाल दे, ताकि मोबाइल में जो गर्मी उत्पन्न हो वह बाहर निकल सके। गौरतलब है कि फ़ोन को एक्टेंशन कॉर्ड पर चार्ज न करे। वो इसलिए क्यूकि कभी कभी इसमें कोई समस्या आ जाती है, जिसका बुरा प्रभाव आपके फ़ोन पर पड़ता है। इसके इलावा अगर हो सके तो फ़ोन को उसके ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करे। इससे चार्जिंग भी ज्यादा जल्दी होगी। अगर आप फोन चार्ज करते समय इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो यक़ीनन काफी नुक्सान होने से बचा लेंगे।


