जब से आईपीएल 2019 का का आगाज हुआ है एक से बढ़कर एक धमाकेदार मुकाबले टीमों के बीच देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को आईपीएल की मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी जीत की आदत को बरकरार रखते हुए राजस्थान रायल्स को शिकस्त दी। इस मैच में सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखरी तक टिके रहकर टीम को जीत के करीब ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
आईपीएल 2019 के 25 में मैच में लगातार मैच जीत रही सुपर किंग्स का सामना राजस्थान राज्य होना था। टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और राजस्थान रॉयल्स की टीम मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। टीम के किसी भी खिलाड़ी ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी नहीं किया। इस प्रकार बल्लेबाजों के थोड़े-थोड़े सहयोग के कारण टीम ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 151 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट रविंद्र जडेजा ने दो विकेट मिचेल ने 1 विकेट और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए।
इसके बाद जवाब में चेन्नई की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम को पहले ही ओवर में शेन वॉटसन के रूप में पहला झटका लगा। शेन वाटसन 0 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। इसके बाद लगातार तू चल मैं आता हूं का सिलसिला जारी हो गया। फाफ डू प्लेसिस ने 7 रन सुरेश रैना ने 4 रन और केदार जाधव 1 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। इस प्रकार सुपर किंग्स का स्कोर 25 रन पर 4 विकेट हो गया। इसके बाद अंबाती रायडू पर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को संभाला और मैच को आगे बढ़ाया। चेन्नई का स्कोर दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 100 रन के पार पहुंचाया। अंबाती रायडू ने 47 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान धोनी ने 43 गेंदों में 58 रन की धमाकेदार पारी खेली। जिसमें उन्होंने 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।
आखरी और में चेन्नई को जीत के लिए 18 रन चाहिए था। मगर इस अंतिम ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत का स्वाद चख लिया। इस जीत के साथ ही धोनी आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इस मैच में ही रविंद्र जडेजा ने आईपीएल का अपना 100वां विकेट भी लिया।

