क्या आप जानते हैं डेनिम की जेब पर छोटे बटन क्यों बने होते हैं!

डेनिम

डेनिम या जीन्स एक प्रकार का यूनिवर्सल परिधान बन चुका है, जो की आज की तारीख में एक कबाड़ वाले और एक राजकुमार द्वारा पहना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं के डेनिम या जीन्स का पहला पेअर आम लोगो के लिए नहीं बल्कि मज़दूरो, श्रमिकों व कोल् माइंस में काम करने वाले लोगो के लिए बनाया गया था। “इंडस्ट्रियल बुल डेनिम” ’कहे जाने वाले इस परिधान को औद्योगिक श्रमिकों द्वारा इसलिए पहना जाता था क्योंकि यह किसी और दुसरे कपड़ों या फैब्रिक से अधिक टिकाऊ होता था। उन्हें इतना आम माना जाता था कि 1960 तक, लेवी स्ट्रॉस (जींस के आविष्कारक) ने अपने प्रमुख उत्पाद ‘वैस्ट ओवरआल’ को ‘जीन्स’ नाम नहीं दिया था।

और यह केवल 1950 के दशक में संभव हो पाया जब हॉलीवुड अभिनेता जेम्स डीन ने उन्हें अपनी फिल्म रिबेल में पेहेन कर इस डेनिम को लोकप्रिय बना दिया था। उनकी फिल्म ‘रीबेल विथाउट कॉज ‘ को शुक्रिया जिसकी बदौलत जींस पहने युवा विद्रोह और शैली के प्रतीक बन गये।

आइये जानते हैं डेनिम की जेब पर छोटे बटन क्यों बने होते हैं!

और आज अब जब ये फैब्रिक यानी डेनिम इतना सुपर लोकप्रिय है और बिल्कुल हर किसी के द्वारा पहना जाता है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं जो आप इस जीन्स के बारे में नहीं जानते होंगे,आइये हम आपको बताते हैं के हैं क्या है वो राज़।
यदि आप कभी जींस पहनते हैं तो क्या आपने कभी इस बात पे ध्यान दिया है के आपके जीन्स पर वो छोटे छोटे बटन क्यों बने होते हैं, जिसे कभी अपने सोचा होगा के ये किसलिए बने हैं।

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं के ये फैब्रिक चूंकि श्रमिक वर्ग द्वारा पहने जाते थे, वे सभी कठिन शारीरिक श्रम के कारण फटने लगते थे। जींस विशेष रूप से साइड पॉकेट से फट जाती थी और श्रमिकों को वास्तव में बरकरार रहने के लिए अपनी जेब की आवश्यकता होती थी। जैकब डेविस नामक एक दर्जी, जो लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी का नियमित ग्राहक था, 1873 में एक नए आइडियाज के साथ आया और उसके बाद फिर डेनिम्स कभी पुराने जैसा नहीं रहा, उसमें कई बदलाव आ चुके थे।

उसने “लेवि” को ये आईडिया दिया की हम फटे जेबों के ऊपर सीम बनाने के लिए फास्टनरों के रूप में धातु तांबे के रिवर लगाने का उपयोग कर सकते हैं, जिससे जेब पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी। इस नवाचार ने न केवल परिधान को एक अनूठा रूप दिया, बल्कि इसने जेब और जींस को एक साथ पूर्णता के लिए धारण किया।

दिलचस्प बात हैं न ?

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
क्या आप जानते हैं डेनिम की जेब पर छोटे बटन क्यों बने होते हैं-Youth express
Article Name
क्या आप जानते हैं डेनिम की जेब पर छोटे बटन क्यों बने होते हैं-Youth express
Description
क्या आप ये जानते हैं के डेनिम या जीन्स का पहला पेअर आम लोगो के लिए नहीं बल्कि मज़दूरो, श्रमिकों व कोल् माइंस में काम करने वाले लोगो के लिए बनाया गया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER