ये तो सब जानते है कि जसप्रीत बुमराह एक बहुत ही बेहतीन भारतीय गेंदबाज है। जी हां इस बार के वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा था। बहरहाल जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के बारे में तो सब बखूबी जानते है। मगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। वैसे हम आपको बता दे कि आज कल जसप्रीत बुमराह इस खूबसूरत लड़की को डेट कर रहे है। अब ये लड़की कौन है, ये तो आपको पूरी जानकारी पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह को कई बार इस लड़की के साथ देखा जा चुका है।
इस खूबसूरत लड़की को डेट कर रहे जसप्रीत बुमराह..
वही अगर खबरों की माने तो यह लड़की विश्व कप के दौरान भी बुमराह के साथ इंग्लैंड गई थी। इसका मतलब ये है कि जसप्रीत बुमराह इस लड़की को लेकर कुछ हद तक तो सीरियस जरूर है। वैसे आपको बता दे कि हम यहाँ जिस लड़की की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि साउथ की एक अभिनेत्री है। जिसका नाम अनुपमा परमेश्वरन है। दरअसल जसप्रीत बुमराह को कई बार अनुपमा के साथ घूमते हुए देखा गया है। यहाँ तक कि इन दोनों के एक दूसरे के साथ रिलेशन में होने की भी खूब चर्चाएं फैली हुई है।
जानिए कौन है ये शख्स, जो उसेन बोल्ट से कर रहा है अपनी तुलना
इसके इलावा बुमराह ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमे वह किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे है। हालांकि अब इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में हर कोई जान चुका है। गौरतलब है कि फ़िलहाल अनुपमा मलयालम और तेलुगु फिल्मो में ही काम कर रही है। उनकी उम्र भी अभी महज तेईस वर्ष है। इन्होने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी और यह देखने में भी काफी खूबसूरत है। आप उनकी कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है। बता दे कि इस खूबसूरत लड़की को डेट करने के साथ साथ जसप्रीत बुमराह अपने खेल की तरफ भी खूब ध्यान दे रहे है।
क्रिकेटर से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



