बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर अक्षय कुमार एक के बाद एक लगातार अपनी सभी फिल्मों से बड़े परदे पर धूम मचा रहे है। जी हां अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के बारे में तो आप सब जानते ही है। इससे पहले उनकी फिल्म गुड़ न्यूज़ को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। तो वही अब अक्षय कुमार की एक और नयी फिल्म का पहला लुक सामने आ चुका है। बता दे कि उनकी फिल्म बच्चन पांडे का खतरनाक लुक रिलीज़ हो चुका है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर यह लुक पोस्ट किया है।
बच्चन पांडे का खतरनाक लुक हुआ रिलीज़..
इस लुक में वह काफी कूल और अलग से लग रहे है। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और उनकी एक कानी आँख सच में काफी खतरनाक है। बहरहाल अक्षय कुमार ने यह पोस्टर अपने फैंस के लिए ही सोशल मीडिया पर डाला है और उनके फैंस को यह पोस्टर काफी पसंद भी आ रहा है। इसकी एक झलक आप भी यहाँ देख सकते है। अगर सोशल मीडिया यूजर्स की माने तो उन्होंने अक्षय कुमार की इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर का ख़िताब दे दिया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने ट्वीट करके यह भी बताया है कि अब यह फिल्म अगले साल बाइस जनवरी को रिलीज़ की जाएगी।
https://www.instagram.com/p/B70Ce7LH0Ye/
दरअसल पहले यह फिल्म आमिर खान की फिल्म यानि लाल सिंह चड्ढा के साथ रिलीज़ होने वाली थी। मगर अक्षय कुमार ने इस फिल्म की रिलीज़ डेट चेंज करवा दी। फ़िलहाल तो बच्चन पांडे का खतरनाक लुक सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और लोग इसकी जम कर तारीफ भी कर रहे है। वही अगर हम अक्षय कुमार की वर्तमान समय की फिल्मों की बात करे तो सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की फिल्म पर काम करने वाले है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में भी अक्षय का स्टारडम कायम रहता है। दोस्तों आपको अक्षय कुमार का यह नया लुक कैसा लगा, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


