पूरी फिल्म बनने से पहले ही लीक हो गई दबंग 3 की कहानी

दबंग 3

आपने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग की सीरीज के बारे में तो सुना ही होगा। यह फिल्म सलमान खान के फिल्मी करियर की एक ऐसी फिल्म है जिस ने सलमान खान को बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से फेमस कर दिया। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत सलमान खान के साथ इसी फिल्म से की थी। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग सीरीज की दोनों फिल्मों में काम किया है। दोनों फिल्मों में फिल्म की कहानी आगे बढ़ती हुई दिखाई गई है। दबंग 3 की कहानी क्या होगी इसके लिए फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया गया था। मगर फिल्म  की शूटिंग पूरी होने से पहले ही दबंग 3 के टीम को एक जोरदार झटका लगा है। फिल्म की पूरी कहानी पहले ही लीक हो गयी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सलमान खान दबंग 3 में एक बार फिर से गुंडों से लड़ते हुए नजर आएंगे। मगर इस बार वह ऐसे गुंडों के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ेंगे जो भू माफिया हैं और जिन्होंने किसानों पर खूब अत्याचार करके उनके जमीनों को हड़प लिया है। ऐसे भू माफियाओं के खिलाफ चुलबुल पांडे अपने नटखटी अंदाज में लड़ाई को जारी रखेगा। इन भू माफियाओं का कनेक्शन राजनीतिक दलों से भी रहता है।

शूटिंग के दौरान फिल्म की कहानी लीक हो जाना फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ा नुकसान होता है। फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से मध्यप्रदेश में शुरू हो चुकी है। जिस की कुछ तस्वीरें सलमान खान ने शेयर भी की थी ,खास बात यह है कि फिल्म की यह कहानी दर्शकों को अपने साथ जोड़ भी सकती है क्योंकि यह फिल्म की कहानी जमीनी स्तर के मुद्दों से जुड़ी हुई है।

फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही चंद दिनों में एक विवाद फिल्म से जुड़ गया। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान एक तखत के नीचे शिवलिंग रखा हुआ था और तखत के ऊपर लोग चढ़कर नाच रहे थे। जिसके बाद सलमान खान को निशाने पर लिया गया और उन्हें आकर माफी मांगी पड़ी।

 

Summary
पूरी फिल्म बनने से पहले ही लीक हो गई दबंग 3 की कहानी
Article Name
पूरी फिल्म बनने से पहले ही लीक हो गई दबंग 3 की कहानी
Description
मगरफिल्म  की शूटिंग पूरी होने से पहले ही दबंग 3 के टीम को एक जोरदार झटका लगा है। फिल्म की पूरी कहानी पहले ही लीक हो गयी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER