इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। जी हां क्रिकेट की दुनिया में ऐसे बहुत से खिलाडी है, जिन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ सात फेरे लिए है। इसके इलावा कुछ खिलाडी ऐसे भी है जो बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अक्सर घूमते फिरते नजर आते रहते है। बहरहाल इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ सकता है। बता दे कि काजल अग्रवाल इस 27 साल के क्रिकेटर के साथ डेट पर जाना चाहती है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि काजल अग्रवाल अब साउथ की नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। तो ऐसे में अगर वह किसी क्रिकेटर को पसंद करने भी लगे तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
इस 27 साल के क्रिकेटर..
वैसे हम आपको बता दे कि हम यहाँ जिस खिलाडी की बात कर रहे है, वह भी इत्तेफाक से भारतीय टीम का ही हिस्सा है। गौरतलब है कि हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या की बात कर रहे है। जो पिछले तीन साल से भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे है। वही अगर हम उनकी पर्सनालिटी की बात करे तो हार्दिक पंड्या एक बेहद ही हैंडसम क्रिकेटर है। शायद यही वजह है कि आएं दिन उनका नाम किसी न किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ता ही रहता है। जी हां इससे पहले परिणीति चोपड़ा और एली अब्राम के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है।
यहाँ तक कि हार्दिक पंड्या ने अपने करियर की शुरुआत में यह भी कहा था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी को काफी पसंद करते है। यानि वह उनकी फेवरेट एक्ट्रेस है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि हार्दिक पंड्या वास्तव में काफी दिलफेंक क्रिकेटर है। अब फ़िलहाल तो हार्दिक पंड्या ने काजल अग्रवाल को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। मगर हमें यकीन है कि इस 27 साल के क्रिकेटर को अगर काजल अग्रवाल की इच्छा के बारे में पता चल जाएँ तो वह उनके साथ डेट पर जाने के लिए कभी मना नहीं करेंगे।


