आज हम टीवी जगत के उन दो मशहूर सितारों की बात करने वाले है, जो असल जिंदगी में भाई बहन है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि ये दोनों प्रसिद्ध कलाकार कुंडली भाग्य जैसे सफल सीरियल में काम करते है। यहाँ तक कि दर्शको द्वारा इन दोनों का किरदार सीरियल में काफी पसंद भी किया जा रहा है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ धीरज धूपर और रूही चतुर्वेदी की बात कर रहे है। अब ये तो सब को मालूम है धीरज धूपर कुंडली भाग्य सीरियल में मुख्य किरदार निभा रहे है और उनके किरदार का नाम करन है।
असल जिंदगी में भाई बहन,,
वही अगर रूही की बात करे तो वह इस सीरियल में शर्लिन का किरदार निभा रही है और उनके किरदार की खूब सराहना भी की जा रही है। दरअसल धीरज और रूही दोनों कजिन है और इस सीरियल के चलते रूही अपने कजिन यानि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर पर रह रही है। बता दे कि करीब तीन साल पहले विन्नी और धीरज ने शादी की थी। यानि इस लिहाज से वह रूही चतुर्वेदी की भाभी लगती है।
Hansika Motwani’s transformation sparks surgery rumours
गौरतलब है कि रूही ने अपनी पढ़ाई खत्म करते ही एक्टिंग को अपना करियर बना लिया। इसका मतलब ये है कि कुंडली भाग्य उनके जीवन का पहला सीरियल है और इसी सीरियल से वह बेहद प्रसिद्ध भी हो चुकी है। हालांकि इस सीरियल में उनका किरदार नेगेटिव है। मगर फिर भी उनका किरदार काफी दमदार भी है।
इसका मतलब ये है कि परदे पर एक दूसरे के साथ दुश्मनी निभाने वाले ये दोनों किरदार असल जिंदगी में भाई बहन है। यक़ीनन इस बारे में जान कर आपको भी काफी हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये टीवी की दुनिया है और यहाँ कब क्या हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता।


