यूँ तो कपिल शर्मा के शो का नया सीजन शुरू हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन इस शो के कुछ किरदार ऐसे है जिन्हे लोग इस नए सीजन में भी मिस करते है। जैसे कि दादी के किरदार को लोग काफी मिस करते है। गौरतलब है कि दादी के किरदार को लेकर अली असगर का बड़ा खुलासा सामने आया है। जी हां इस खुलासे के दौरान अली ने बताया कि आखिर वो कपिल के शो में दादी का किरदार क्यों निभाते थे। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अली ने बताया कि पहले तो उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था, लेकिन फिर कपिल के कहने पर उन्होंने यह रोल कर ही लिया। हालांकि तब अली को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका यह किरदार इतना ज्यादा प्रसिद्ध हो जाएगा।
http://कपिल का रोमांटिक अवतार आया सामने, शो के दौरान पत्नी गिन्नी के लिए गाया ये गाना
अली असगर का बड़ा खुलासा..
http://कपिल गिन्नी की उम्र में है इतने सालो का अंतर, जान कर रह जायेंगे दंग
बता दे कि अली ने न केवल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में बल्कि कपिल शर्मा शो में भी दादी का किरदार निभाया था। हालांकि कपिल शर्मा शो के इस सीजन से अली असगर काफी नदारत लग रहे है। यही वजह है कि इस सीजन में उन्होंने कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि कुछ लोग अली को वास्तव में दादी समझते थे। जी हां केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अली का कहना है कि उन लोगो ने मुझे वास्तव में दादी समझ कर मेरा शोषण करने की भी कोशिश की थी।
अब जाहिर सी बात है कि दादी के किरदार को लेकर अली असगर का बड़ा खुलासा सामने आने के बाद हर कोई दंग है। बहरहाल यही एक कलाकार की जिंदगी है। जहाँ असली को नकली और नकली को असली बना कर दुनिया के सामने पेश किया जाता है। मगर एक कलाकार को हर हाल में अपना किरदार निभाना ही पड़ता है।
सेलिब्रिटी के जीवन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


