दुनिया के 97वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए इंडियन वेल्स एटीपी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी निकोलोज बासिलाशविली को हरा दिया.
गुणेश्वरन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए इंडियन वेल्स एटीपी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी निकोलोज बासिलाशविली को हरा दिया. प्रजनेश ने पीटीआई से कहा कि निश्चित तौर पर यह बड़ा मैच था. मुझे लगता है कि मैं पिछले दौर की तुलना में बेहतर खेला. मुझे बेहतर प्रदर्शन करना था क्योंकि मैं काफी अच्छे खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहा था, ऐसा खिलाड़ी जो फार्म में था और शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शामिल है.प्रजनेश तीसरे दौर में दुनिया के 89वें नंबर के खिलाड़ी इवो कार्लोविच से भिड़ेंगे. इससे पूर्व पहले दौर में उन्होंने फ्रांस के बेनोइट पियरे को हराया था.
निकोलोज के खिलाफ प्रजनेशन की शुरुआत शानदार रही। पहले सेट में वह अपने विरोधी पर हावी नजर आए और जीत दर्ज करते हुए बढ़त बना ली। दूसरे सेट में जॉर्जिया के खिलाड़ी ने वापसी की और सेट को टाई-ब्रेकर तक गया जहां प्रजनेशन को 6-8 से हार झेलनी पड़ी।प्रजनेशन को तीसरे सेट में भी जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। सेट टाई-ब्रेकरतक गया जहां भारतीय खिलाड़ी ने 7-4 से जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। दोनों खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला दो घंटे और 31 मिनट तक चला।
खेल और मनोरंजन से जुडी हुई और भी शानदार ख़बरें सिर्फ और सिर्फ Youth Express पर.
Summary

Article Name
करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करके अगले दौर में पहुंचे प्रजनेश - Youth Express
Descriptionनिकोलोज के खिलाफ प्रजनेश की शुरुआत शानदार रही। पहले सेट में वह अपने विरोधी पर हावी नजर आए और जीत दर्ज करते हुए बढ़त बना ली।
Author
Somya Bhardwaj
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
