आलिया भट्ट ने खोला अपनी नेचुरल ब्यूटी का राज़ ,जाने क्या है वो !

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक बड़ी हस्ति है जिनकी खूबसूरती की चर्चा हर ज़बान पर रहती है । फिल्म राज़ी के लिए टॉप अवार्डस पाने वाली और बॉलीवुड बैचलर रनबीर कपूर को डेट करने वाली आलिया बॉलीवुड की सभी सुन्दर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती और नेचुरल ब्यूटी का दीवाना है। हाल ही में आलिया ने अपनी नेचुरल ब्यूटी का राज़ खोला जिसमे कई ज़रूरी चीज़ें शामिल है , आइये देखते हैं वो कौनसी चीज़ें हैं।

यह हैं आलिया भट्ट की नेचुरल ब्यूटी का राज़ :

अच्छी नींद-

आलिया का मानना है के रात में 7-8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी होता है , इससे स्किन सेल्स रिजेनरेट और रिपेयर होते हैं। अगर आप अपने एंटी एजिंग प्रोसेस को काम करना चाहते हैं तो 7 -8 घंटे की नींद ज़रूर लें ।

नेचुरल ब्यूटी का राज़

मल्टीविटामिन लें-

आलिया भट्ट वो सभी मल्टीविटमिन्स लेती है जो उनकी त्वचा के लिए ज़रूरी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें,स्किन की लोवर और अपर लेयर के लिए विटामिन A ज़रूरी होता है क्युकी ये स्किन को सन डैमेज से बचाते है। इसके अलावा ,विटामिन C कोलेजन के लिए ज़रूरी होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट भी है।

हाइड्रेटेड रखना-

आलिया दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीती हैं जो उनकी बॉडी और स्किन को टॉक्सिन्स से बचाता है। यह बात सभी जानते हैं के जितना ज़्यादा पानी पिया जायेगा उतनी ज़्यादा बॉडी ग्लो करेगी।

नेचुरल ब्यूटी का राज़

नाईट टाइम रूटीन-

आलिया हर रात सोने से पहले अपना मेकअप ज़रूर हटा देती हैं । वह मेकअप को साफ़ करने के लिए नेचुरल वाइप्स का इस्तेमाल करती हैं। वह अपने फेस को पूरी तरह से साफ़ करके ही सोती हैं।

फेवरेट होम रेमेडी-

हम सभी की कोई न कोई पसंदीदा होम रेमेडी होती है जिससे हम हमेशा यूज़ करते हैं। आलिया भट्ट की भी एक बहुत पसंदीदा होम रेमेडी है जो उन्हें बहुत पसंद है और वो हमेशा उसी का यूज़ करती हैं। आलिया के लिए सबसे अच्छी तरह से काम करने वाली होम रेमेडी है बर्फ, वो इसका उपयोग अपने चेहरे की सूजन को कम करने के लिए करती है। इसके अलावा, वह पिम्पल्स से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिटटी का उपयोग करती हैं।

नेचुरल ब्यूटी का राज़

आलिया की नेचुरल ब्यूटी का राज़ आपके सामने हैं आप बताई गयी बातों को अपनाकर आलिया भट्ट जैसी सुन्दर त्वचा पा सकती हैं।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब DELHI EXPRESS पर

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER