बार्सिलोना ने ला लीगा में गेटाफे को 2-0 से हराया

बार्सिलोना

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ला लीगा में चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बार्सिलोना क्वालीफायर राउंड में पहुंचने तथा शीर्ष चार में अपना स्थान स्थान बनाने में कामयाब रही है। इस क्वालीफायर राउंड में बार्सिलोना ने गेटाफे को 2-0 से पराजित कर दिया है। इसी के साथ गेटाफे की क्वालीफायर राउंड या शीर्ष चार में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो चुकी है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते लियोन मेसी कि पिछले हफ्ते लियोन मेसी की टीम बर्सिलोना को चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में लिवरपूल के सामने हार का सामना करना पड़ा था। बार्सिलोना की यह जीत यह जीत 37 मैचों में से 26वीं जीत है। इस मैच के दौरान बार्सिलोना के अर्तुरो विदाल और मौरो अरांबरी ने शानदार गोल किया।

जहां बर्सिलोना ला लीगा के इस मैच में जीतकर अगले राउंड में पहुंच गई है वहीं रियल सोसिदाद ने भी रियल मैड्रिड को 3-1 से पराजित कर दिया। इस मैच में ब्राहिम डियाज ने छठे मिनट में ही शानदार गोल करते हुए रियल मैड्रिड को बढ़त दिलाई लेकिन क्या फायदा उसके थोड़ी देर बाद से ही टीम ने अपना लय खो दिया जिसके परिणामस्वरूप रियल सोसिदाद के खिलाड़ी मिकेल मैरिनो, जोसेबा जलदुआ एवं एंडर बैरेनटेक्सिया ने क्रमशः 26वें मिनट, 57वें मिनट और 67वें मिनट में गोल मारते हुए अपनी टीम को शानदार बढ़त दिलाई।

वहीं टूर्नामेंट में सिरी ए चैंपियन जुवेंटस को रोम ने 2-0 से हराने के बाद उसकी चैंपियन लीग क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ गई है। रोम का पहले हाफ तक कोई गोल नहीं था इसके बाद रूम के खिलाड़ी फ्लोरेंजी ने 79वें मिनट में शानदार गोल करते हुए रोम को बढ़त दिलाई। इसके बाद रोम के खिलाड़ी जैको ने गोल मार के टीम को जीत के करीब ला खड़ा कर दिया। इस टूर्नामेंट में खेल रही अन्य टीमों में से जुवेंटस और दूसरे स्थान पर मौजूद नपोली पहले ही क्वालीफाई राउंड पर कर चुकी हैं।

Summary
बार्सिलोना ने ला लीगा में गेटाफे को 2-0 से हराया
Article Name
बार्सिलोना ने ला लीगा में गेटाफे को 2-0 से हराया
Description
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ला लीगा में चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बार्सिलोना क्वालीफायर राउंड में पहुंचने तथा शीर्ष चार में अपना स्थान स्थान बनाने में कामयाब रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER