बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, किया शानदार प्रदर्शन

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीता ब्रान्ज मेडल, किया शानदार प्रदर्शन

आज टोक्यो ओलंपिक में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का मुकाबला चीन की जियाओ हे बिंग से हुआ। जहां मुकाबले के दौरान चीन की खिलाड़ी को परास्त करके टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि सिंधु दो ओलंपिक पदक हासिल करने वाली भारत की पहली बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी बन गईं हैं।

करीब 52 मिनट तक चला मुकाबला

वहीं, सिंधु ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और अपने शानदार प्रदर्शन के द्वारा पहले गेम में चीनी खिलाड़ी को 21-13 से परास्त करके अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में भी शानदार प्रदर्शन दिखाकर मेडल हासिल कर लिया। बता दें कि सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग को करीब 52 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-15 से परास्त कर दिया।

सिंधु बन गई दूसरी भारतीय खिलाड़ी

हालांकि, पहलवान सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिधु दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं, सुशील ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। बता दें कि भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में यह दूसरा मेडल आया है।

नहीं पहुंच पाई स्वर्ण पदक तक

दरअसल, शनिवार के दिन पीवी सिंधु सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई थी। जिससे उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया था। हालांकि, पीवी सिंधु के पास सेमीफाइनल हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था। जिसका उन्होंने पूरी ताकत के साथ फायदा उठाकर मेडल अपने नाम किया। जहां उनकी इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है।

खास बात

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाया था। तो वहीं, आज पीवी सिंधु ने भारत को दूसरा मेडल दिलाकर भारत में इतिहास रच दिया है। जिससे सभी देशवाशियों में खुशी की लहर है।

 

Summary
बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीता ब्रान्ज मेडल, किया शानदार प्रदर्शन
Article Name
बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीता ब्रान्ज मेडल, किया शानदार प्रदर्शन
Description
आज टोक्यो ओलंपिक में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का मुकाबला चीन की जियाओ हे बिंग से हुआ। जहां मुकाबले के दौरान चीन की खिलाड़ी को परास्त करके टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER