रानू मंडल का घमंड, मीडिया को पॉपकॉर्न खाते हुए कहा कि सुनाई नहीं दे रहा

रानू मंडल का घमंड

अगर हम सोशल मीडिया से स्टार बनी रानू मंडल की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि रातोंरात स्टार बनने के बाद वह बॉलीवुड में भी काफी प्रसिद्ध हो गई थी। शायद यही वजह है कि अब उनका घमंड सातवें आसमान पर पहुँच चुका है। जी हां रानू मंडल का घमंड कुछ इस कदर बढ़ चुका है, कि अब उन्होंने मीडिया के सामने भी अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बता दे कि इससे पहले जब वह सुपर मार्किट गई थी, तब भी एक महिला द्वारा सेल्फी लेने की बात पर उन्होंने उस महिला के साथ बुरा बर्ताव किया था। इसके इलावा हाल ही में मीडिया रानू मंडल का इंटरव्यू ले रही थी। इस दौरान रानू मंडल के हाथ में पॉपकॉर्न का पैकेट था।

रानू मंडल का घमंड

रानू मंडल का घमंड, मीडिया को कहा सुनाई नहीं दे रहा.. 

ऐसे में जब एक रिपोर्टर उनसे पूछती है, कि उन्हें इस मुकाम पर पहुँच कर कैसा लग रहा है, तब रानू मंडल जो जवाब देती है वो सच में हैरान कर देने वाला है। आपको जान कर हैरानी होगी कि रानू मंडल उनके इस सवाल को नजरअंदाज करके पॉपकॉर्न खाती रही। इसके बाद रानू मंडल कहती है कि उन्हें सुनाई नहीं दे रहा। बता दे कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। बहरहाल जब से रानू मंडल का यह वीडियो सामने आया है, तब से लोगो ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि लोग समय के साथ कितना बदल जाते है।

https://www.instagram.com/p/B4mRTwIhnA0/

हालांकि ज्यादातर लोग रानू मंडल के इस व्यव्हार को देख कर बेहद हैरान है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि रानू मंडल इससे पहले स्टेशन पर बैठ कर गाना गाती थी। यहाँ तक कि इससे पहले उनकी कोई पहचान भी नहीं थी। तो ऐसे में उन्हें अचानक जो इतनी शोहरत मिली है, वो शायद उनसे सम्भल नहीं पा रही है। अब हम तो यही कहेंगे कि रानू मंडल का घमंड कही उन्हें दोबारा वही न पहुंचा दे, जहाँ से उन्होंने शुरुआत की थी। फ़िलहाल आप रानू मंडल का वीडियो यहाँ देख सकते है।

सेलिब्रिटी से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
रानू मंडल का घमंड, मीडिया को पॉपकॉर्न खाते हुए कहा कि सुनाई नहीं दे रहा  Youth Express
Article Name
रानू मंडल का घमंड, मीडिया को पॉपकॉर्न खाते हुए कहा कि सुनाई नहीं दे रहा Youth Express
Description
अगर हम सोशल मीडिया से स्टार बनी रानू मंडल की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि रातोंरात स्टार बनने के बाद वह बॉलीवुड में भी काफी प्रसिद्ध हो गई थी। शायद यही वजह है कि अब उनका घमंड सातवें आसमान पर पहुँच चुका है। जी हां रानू मंडल का घमंड कुछ इस कदर बढ़ चुका है, कि अब उन्होंने मीडिया के सामने भी अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER