सलमान खान की दबंग सीरीज की आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग मध्यप्रदेश में स्टार्ट हो चुकी है। शूटिंग पूरी होने से पहले ही फिल्म विवादों में फंस रही है। कुछ दिनों पहले दबंग 3 की पूरी टीम पर शिवलिंग के ऊपर तखत रखकर उसका अपमान करने का आरोप लगाया था। इस बात को अभी ज्यादा दिन हुए नहीं थे और दबंग 3 की टीम को एएसआई यानी कि भारतीय पुरातत्व विभाग ने एक नोटिस भेजा है।
दबंग 3 की पूरी टीम को भेजे गए नोटिस में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने कहा है कि दबंग 3 की टीम मांडू स्थित जल महल के अंदर बनाए गए दो सैटों को तुरंत हटा दें। इसके संबंध में पहले ही दबंग 3 के निर्देशकों को बताया जा चुका था। मगर उन्होंने अब तक इसे नहीं हटाया। विभाग ने कहा वह सैटों को नहीं हटाते हैं तो उनकी शूटिंग की परमिशन को कैंसिल कर दिया जाएगा। इसके पहले ही दबंग थी कि टीम पर एक महत्वपूर्ण मूर्ति को हानि पहुंचाने का आरोप लगा था। यह घटना तब हुई जब नर्मदा नदी किनारे एक किले में शूटिंग की जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होलकर शासकों द्वारा बनवाई गई उसने टूट गई जब सेटों को हटाया जा रहा था। मध्य प्रदेश की कल्चरल विभाग की मंत्री विजय लक्ष्मी ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग की परमिशन इसलिए दे दी थी ताकि ऐसी जगहों को हाइलाइट किया जा सके। मगर अगर ऐसा कुछ होता है जिससे प्राचीन मूर्तियों को नुकसान पहुंचे तो टीम के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल सलमान खान की फिल्म दबंग 3 उनकी पहले की फिल्में दबंग सीरीज के आगे की कहानी को प्रदर्शित करेगी। इस फ़िल्म सीरीज़ में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आते हैं। दबंग सीरीज की शुरू की फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ काम किया था।

