यदि हम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बात करें तो वह एक अच्छे कप्तान और एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में देखे जा सकते हैं। उनके द्वारा इतने कम समय में इतनी शतकीय पारियां खेलना एक करिश्मा ही है। कप्तान विराट कोहली विश्व क्रिकेट में सबसे आक्रमक खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। यही नहीं मौजूदा दौर में विराट कोहली दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। साथ ही साथ विराट कोहली अपने आक्रामक और नटखटे अंदाज के लिए मशहूर हैं, यही नहीं उनके गुस्से के चर्चे भी कम नहीं है। वह कभी-कभी इतने ज्यादा आक्रमक हो जाते हैं कि उनको याद ही नहीं रहता कि वो कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और किस तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं।
चाहे वो अंतरराष्ट्रीय मैच हो या इंडियन प्रीमियर लीग हो विराट कोहली मैदान में बहुत ही आक्रमक नजर आते हैं। वह हर मुस्किल स्थिति में भी मैच को जीतने की इच्छा रखते हैं लेकिन विराट कोहली मैदान में अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाते हैं। वह कई बार अपने गुस्से को संयमित नहीं कर पाते तो कभी-कभी अपनी खुशियों को गलत ढंग से जाहिर कर जाते हैं। कई बार अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए विराट कोहली ऐसा रिएक्शन दे जाते हैं कि कई बार तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है और लोग उसे पंसद करते हैं जबकि कई बार उनकी प्रतिक्रिया देखने में अच्छी नजर नहीं आती है और दूसरे की भावनाओं को तकलीफ पहुंचाती है।
वर्तमान समय में चल रहे आईपीएल के इस सीजन में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने आर अश्विन का कैच पकड़ते हुए कुछ ऐसा किया जिससे अश्विन भड़क उठे और डग आउट जाते ही ग्लव्ज उतार फेंका। इस दौरान देखा गया कि विराट कोहली ने कैच लेने के बाद इशारा करते हुए मुंह से कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया जिस वजह से अश्विन भी अपनी भावनाओं पर काबू नही रख पाए और डग आउट पहुंचते ही अपने ग्लव्ज उतार फेंके। इस विषय पर अश्विन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विराट और मैं, दोनों ही खेल को लेकर बहुत ही उत्साही हैं इसी वजह से ऐसा हो गया।

