आश्रम सीरीज का आने वाला है अगल पार्ट, जानिये इसके बारे में

आश्रम सीरीज का आने वाला है अगल पार्ट, जानिये इसके बारे में

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 2020 में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस सीरीज को इतना पसंद किया गया कि इसके दो और पार्ट बनाए गए, वहीं अब इसके चौथे पार्ट की खबर सामने आई है।बॉबी देओल की सबसे चर्चित वेब सीरीज आश्रम का चौथा सीजन आने वाला है और इसे आप जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे।

एनिमल में विलेन

2023 में सुपरहिट फिल्म एनिमल में विलेन के तौर पर नजर आए बॉबी देओल के पास कई फिल्मों के ऑफर हैं। 2025 में बॉबी की दो फिल्में ‘हाउसफुल 5’ और ‘थलपति 69’ आएंगी। वहीं चर्चा है कि नए साल पर उनकी सुपरहिट सीरीज ‘आश्रम 4’ भी आएगी।रिलीज डेट कब है

2022 में वेब सीरीज आश्रम 4 को लेकर घोषणा की गई थी। लेकिन अभी इसकी डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं और अब यह सीरीज 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, इसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट का आपको इंतजार करना होगा। 2022 में ‘आश्रम 4’ का 1 मिनट का टीजर रिलीज किया गया था, जिससे पता चलता है कि सीरीज का चौथा पार्ट आएगा लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।बॉबी देओल की आने वाली फिल्में

बॉबी देओल ने 2023 में फिल्म एनिमल में यादगार अभिनय किया था। बॉबी देओल की आखिरी रिलीज फिल्म कंगुवा थी जिसमें उन्होंने एक खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। अब 2025 में बॉबी देओल की आने वाली फिल्मों में ‘हाउसफुल 5’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘थलपति 69’ शामिल हैं। इसके अलावा उम्मीद है कि बॉबी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम 5’ भी 2025 में रिलीज हो सकती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER