बॉलीवुड में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से शोक की लहर, इन स्टार्टस ने दी श्रद्धांजलि

Arun jaitley

देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से जहां एक तरफ पूरा देश गमगीन है वहीं, बॉलीवुड भी देश के लिए किए गए उनके कामों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं| बॉलीवुड के कई स्टार्टस ने Arun Jaitley जी को श्रद्धांजलि दी है| साथ ही कई बड़े स्टार्ट अपने  उनके साथ की कहानी को साझा किया है| सुषमा स्वराज के निधन के बाद बीजेपी पार्टी ने अपना एक और दिगज नेता अरुण जेटली को हमेशा के लिए खो दिया| खैर आपको बता दे फिल्म इंडस्ट्री में भी दुःख का मौहल है |

इन स्टार्स ने दी  Arun Jaitley जी को श्रद्धांजलि

इस दुखद खबर के मिलते ही वरुण धवन ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी| उन्होंने लिखा कि देश के लिए उन्होंने जो भी किया उसे हमेशा याद किया जाएगा|  वरुण ने लिखा, ”ईश्वर अरुण जेटली की आत्मा को शांति दे| आपके द्वारा की गई हर चीज के लिए शुक्रिया, आप हमेशा याद किए जाएंगे. परिवार के प्रति संवेदना|”

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने भी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि देश ने एक और महान नेता को खो दिया|  उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं|

वरुण के बाद बात करे तो सिंगर अदनान सामी ने भी जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ”अरुण जेटली जी के निधन की खबर से दुखी हूं| वो एक बेहद खूबसूरत आत्मा थे| ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे| ”

साथ ही कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने भी अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया |  उन्होंने लिखा, अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं| एक महान और प्रभावशाली नेता थे| आप हमेशा याद आएंगे सर|

इनके अलावा फिल्मकार मधुर भंडारकर,  लता मंगेशकर, अजय देवगन और भी कई सुपरस्टार और नेता ने दुःख जताया है और श्रद्धांजलि दी है|

आपको बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में 66 साल की उम्र में निधन हो गया|  वह काफी लंबे समय से बीमार थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था|  अरुण जेटली ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर आखिरी सांस ली| जेटली साहब 9 अगस्त से ही अस्पताल में भर्ती थे और उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी| लंबी बीमारी के बाद उन्होंने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया|

देश दुनिया से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.

Summary
बॉलीवुड में पूर्व वित्त मंत्री Arun Jaitley के निधन से शोक की लहर-Youth Express
Article Name
बॉलीवुड में पूर्व वित्त मंत्री Arun Jaitley के निधन से शोक की लहर-Youth Express
Description
पूर्व वित्त मंत्री Arun Jaitley के निधन से जहां पूरा देश गमगीन है वहीं, बॉलीवुड भी देश के लिए किए गए उनके कामों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER