बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स का बोलबाला है चाहे आप जाह्नवी कपूर, सारा अली खान या फिर अनन्या पांडे को ही ले लीजिए। ये तीनों नई नवेली अभिनेत्रियां बहुत ही कम समय में बॉलीवुड पर राज करने लगी है। बात की जाएं अनन्या पांडे की तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म से डेब्यू करने के बाद इनकी चांदी ही चांदी हो गई है। अभी कुछ हफ्तो पहले ही ये अपनी फिल्म पति पत्नी और वो को लेकर काफी चर्चाओं में थीं, हाल ही में उन्हें एक और बड़ी फिल्म मिल गई।
शकुन बत्रा की अगली रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म, जिसमें अनन्या के साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नज़र आने वाले हैं, फिल्म को 12 फरवरी 2021 में रिलीज़ किया जाएगा।
शकुन बत्रा इस फिल्म को करण जौहर और अपूर्वा मेहता के साथ कोलेबोरेट करने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी रोमांस करते नज़र आने वाले हैं।
ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड स्टार किड्स मुंह में चांदी की चम्मच लेकर ही पैदा होते हैं। हमारे कहने का मतलब ये है कि कई ऐसे कलाकार है जो सालों से स्ट्रगल कर रहे हैं और आज तक इनको फिल्मों में मौका नहीं मिला लेकिन स्टारकिड्स जैसे ही पढ़ाई खत्म करते हैं इनको फिल्म मिल जाती है वैसा ही कुछ अनन्या पांडे के साथ हुआ। एक्टिंग का कोर्स करने के बाद साल 2018 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में इनको काम मिला।
अकेले ही घूमने पहुंची थीं दुबई
अभी कुछ दिनों पहले ही ये नई नवेली एक्ट्रेस यानी अनन्या दुबई से होकर आईं हैं। वो दुबई में अपने खास दोस्त के घर पर थीं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है और हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो बीच पर ब्लैक कलर के स्टाइलिश और कट ड्रेस में नज़र आ रही है तो वहीं कुछ तस्वीरों में अपनी दोस्त को हग कर रही है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहें हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.



