10 साल पुरानी परम्परा टूटी, जाने क्या है एंड्राइड क्यू का ऑफिसियल नाम

Android Q

Google ने एक दशक से चली आ रही परंपरा को तोड़ दिया है| गूगल ने Android Q का आधिकारिक नाम रीवील कर दिया है। एंड्राइड क्यू से पहले जितने भी ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च हुए हैं उनका नाम किसी न किसी डीजर्ट पर रखा गया है। इस बार Android Q का नाम किसी डीजर्ट पर न रखते हुए Google ने इसे  अलग नाम दिया है। इससे Android के आधिकारिक Youtube चैनल से जारी किए गए वीडियो में इस नए नाम को रीवील किया गया है।

 ये है Android Q का ऑफिसियल नाम

Google ने Android Q को इस साल आयोजित Google I/O में पेश किया था। इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में पिछले साल लॉन्च हुए ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। इसमें सिस्टम वाइड डार्क मोड समेत कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स दिए गए हैं।  इस साल के अंत तक आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम को सबसे पहले Google Pixel 4 सीरीज के लिए रोल आउट किया जा सकता है। इसके बाद एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म पर आधारित डिवाइस के लिए इस ऑपरेटिंग सिस्टम को रोल आउट किया जाएगा।

Android Q

बता दे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि Android Q का आधिकारिक नाम क्विंस जैली रखा जा सकता है। लेकिन गूगल ने इस बार Android Q का नाम बदल कर Android 10 कर  है|  Android 10 में Apple के डिवाइस की तरह ही जेस्चर बार नीचे की तरफ दिया गया है। इसमें स्वाइप अप और होल्ड करके रिसेंटली यूज्ड ऐप पर जा सकते हैं। इसके लिए आपको लेफ्ट या राइट में स्क्रॉल करना होगा। किसी ऐप में स्वीच करने के लिए आपको लेफ्ट या राइट स्वाइप करना होगा।

इसबार Google ने एंड्रॉइड डिवाइस के लिए कॉल पिक और डिस्क्नेक्ट करने के लिए स्मार्ट रिप्लाई फीचर जोड़ा है। यह फीचर आपके बदले किसी भी मैसेज को रिप्लाई कर सकेगा। गूगल ने इस फीचर का नाम लाइव रिले रखा है। यह लाइव कैप्शन उन लोगों के लिए मददगार होगा जो बोल नहीं सकते हैं और क्म्युनिकेट नहीं कर सकते हैं। यह फीचर मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए उन नोटिफिकेशन को आइडेंटिफाई करेगा जो ज्यादा महत्वपूर्ण है साथ ही, उन मैसेज को इग्नोर कर देगा जो ज्यादा जरूरी नहीं है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
10 साल पुरानी परम्पर टूटी, क्या है Android Q का ऑफिसियल नाम-Youth Express
Article Name
10 साल पुरानी परम्पर टूटी, क्या है Android Q का ऑफिसियल नाम-Youth Express
Description
गूगल ने Android Q का आधिकारिक नाम रीवील कर दिया है। इस बार Android Q का नाम किसी डीजर्ट पर न रखते हुए Google ने इसे  अलग नाम दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER