दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा ने गांगुली और पोंटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

अमित मिश्रा

दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा कर प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की की है। ज्ञातव्य है कि दिल्ली कैपिटल्स ने 2012 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई की है और इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए उनके स्पिनर अमित मिश्रा कहते हैं कि इसके लिए सबसे अच्छी चीज हमारी टीम का तालमेल है और खिलाड़ी मैदान पर जाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 16 रन से हराकर अपनी आठवीं जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित किया है।

स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अवश्य ही यह हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले तीन वर्षों से इस टीम के साथ खेल रहा हूं। मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है और गर्व महसूस होता है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी टीम का संयोजन बेहतरीन है सभी खिलाड़ी एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं जो कि सराहनीय है। साथ ही साथ यह भी कहा कि सबसे अच्छी बात हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैदान में करते हैं जो कि बहुत अहम है। इन सबके लिए समय काफी कम होता है, इसमें रिकवरी करना अत्यंत मुश्किल काम होता है। हमारी कोशिश यही रहती है कि हम मैदान में कम से कम गलतियां करें और मुख्य चीज पर ध्यान अधिक दें।

आपको बता दें कि अमित मिश्रा इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। अमित मिश्रा ने इसके लिए टीम के सलाहकार सौरव गांगुली और उनके कोच रिकी पोंटिंग को श्रेय दिया है। अमित मिश्रा ने कहा कि सौरव गांगुली के आने से टीम पर और मुझ पर भी बहुत फर्क पड़ा है और रिकी पोंटिंग के आने से टीम में काफी सुधार हुए हैं। अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों काफी आक्रामकता से प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन वह चीजों को इतनी आसान भाषा में अच्छी तरह से समझाते हैं जिससे टीम को मदद मिलती है। इनके टीम में आने से एक अच्छा माहौल बना है जो कि मुझे लगता है कि यह टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।

Summary
 दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा ने गांगुली और पोंटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान
Article Name
दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा ने गांगुली और पोंटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान
Description
स्पिनर अमित मिश्रा कहते हैं कि इसके लिए सबसे अच्छी चीज हमारी टीम का तालमेल है और खिलाड़ी मैदान पर जाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER